बलौदाबाजार मुनादी।। सीमेंट फैक्ट्री के अंदर खड़ी के आयल टैंकर में भीषण आग लगने से फैक्ट्री के अंदर अफरा तफरी मच गई। तत्काल दमकल की दो गाड़ियां बुलाई गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। टैंकर में आयल भर हुआ है इसलिए उसकी लपटें भी काफी तेज है।
देखिए वीडियो -
खबर के अनुसार बलौदाबाजार स्थित श्री सीमेंट सयंत्र के भीतर ऑयल टैंकर खड़ी थी जिसमें अचानक आग लग गयी। टैंकर तेल से भरी हुई थी। अब दो दमकल के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है । आग लगने के बाद संयंत्र कर्मियों में अफरातफरी का माहौल है । फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अभी आग लगने का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है।

