रायगढ़ मुनादी।। मुखबिर की सूचना पर डोंगरीपाली पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान बार्डर पर बने अन्तर्राज्जीय पुलिस जांच चैकी में एक बिना नंबर की पिकप वाहन में फिल्मी अंदाज में किये जा रहे गांजा तस्करी को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन के गुप्त चेंबर में रखे 100 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देश पर पड़ोसी प्रांत ओडिसा से लगातार हो रहे मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए बार्डर पर सतत निगरानी बनाए रखने के दिशा निर्देश जारी किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप एक के बाद एक लगातार गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। इसी दौरान बीती रात डोंगरीपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकप वाहन में बड़ी मात्रा की गांजा की तस्करी की जा रही है।
जिसके बाद अन्तर्राज्जीय पुलिस जांच चैकी में डोंगरीपाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर के पिकप वाहन में चेकिंग के दौरान पिकप के पीछे डाला में गुप्त चेंबर में छिपा कर रखे कुल 100 पैकेट गांजा परिवहन करते दो आरोपियो को पकड़ा। पकड़े गए गांजा के तौल करने पर उसका वजर सौ किलो होना पाया गया।
पकड़े गए आरोपी राजू मालवीय पिता रामचंद्र मालवीय उम्र 27 साल निवासी वार्ड 12 रावण बाल्दी माचलपुर थाना माचलपर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश एवं कमल सिंह बागरी पिता कालू बागरी उम्र 32 निवासी सेमलिकला तह. खिलचिपर थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके द्वारा ओडिसा के बरपाली सोनपुर से जिला देवास मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे इसी दौरान पुलिस की सक्रियता के आगे उनकी योजना विफल हो गई।
विदित रहे कि इससे पहले भी डोंगरीपाली पुलिस ने ही साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के अंदाज में हो रहे गांजा तस्करी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी। बीती रात भी तस्करों के द्वारा ठीक इस तर्ज पर गांजे की तस्करी की जा रही थी। परंतु रायगढ़ पुलिस की सक्रियता की वजह से अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।



