जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के दोकडा चौकी क्ष्रेत्र से आ रही है।यहाँ के तामासिंगा गाँव मे एक 70 वर्षीय वृद्ध की लाश 3 दिनों तक घर के भीतर पड़ी रही ।
दोकडा चौकी पुलिस ने बताया कि होली के दिन याने 18 मार्च को मृतक पादु राम और उसके बेटे महेंद्र राम के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ ।झगड़ा के दौरान मृतक ने बेटे महेंद्र को पैर पर धारदार हथियार से मार दिया।गुस्से में बेटे महेंद्र ने भी बल्ले से मृतक के सिर पर हमला कर दिया।बल्ले के द्वारा सिर पर हमला किये जाने से मृतक बेहोश हो गया ।बेहोशी की हालत में उसे घरवालों ने उसे उसके कमरे में सुला दिया और घरवाले अपने काम मे लग गए।
19 तारीख की सुबह घर के लोग महुआ बीनने चले गए और जब शाम को महुआ बीनकर घर लौटे और मृतक के कमरे में गए तो देखा कि मृतक मरा पड़ा है। अगले दिन 20 मार्च को गाँव के और मृतक के घर के लोग दोकडा चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी ।सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया फिर 20 मार्च शाम को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे महेंद्र को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

