रायगढ़ मुनादी।। कांग्रेस के संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस ने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
जिसके तहत छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस इंटक के छ.ग. के राष्ट्रीय समंवयक के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा ने प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कोडागांव से राजकुमारी, रायपुर से चांदनी राय, कोरिया से अमित कौर लवली, दुर्ग से ओसिन बेस, के साथ-साथ रायगढ़ से ग्रामीण से अरूना मेश्राम को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
पार्टी के दिग्गज नेताओं का कहना है कि सभी पदाधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना को देखते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस इंटक और मजदूरों के हित में काम करते हुए सदैव अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने कहा गया है।


