22-March-2022


मुनादी डॉट कॉम की लाईव रिपोर्टिंग के बाद बड़ी कार्रवाई , तत्काल प्रभाव से हटाए गए प्रधान पाठक ,और भी हो सकते है…..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। मुनादी डॉट कॉम की खबर का एकबार फिर से बड़ा असर हुआ है। बगीचा ब्लॉक के कदम टोली प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक को जिला शिक्षाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । मुनादी डॉट कॉम ने इस प्राथमिक शाला की लाइव रिपोर्टिंग की थी ।रिपोर्टिंग के दौरान इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल के प्रधान पाठक अमल सिंह बनवासी कभी कभार ही स्कूल आते है और उनकी जगह अपनी बेटी को पढ़ाने स्कूल भेजते है।

मुनादी डॉट कॉम की लाईव रिपोर्टिंग के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने एक जाँच टीम बनाई और तत्काल जाँच टीम को जांच के लिए कदम टोली प्राथमिक शाला भेज दिया । जांच के दौरान हमारी खबर सत्य पाई गई और हमारी खबर पर मुहर लगाते हुए जिला जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया जबकि इस स्कूल की सहायक शिक्षिका विमला भगत और शर्मीली तिर्की को शो कॉज नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। दोनो शिक्षिकाओं को जारी किए गए नोटिस में मुनादी डॉट कॉम में प्रकाशित खबर का हवला दिया गया है।

खबर है कि इस मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी है और सम्भव है बहुत जल्द कुछ और लोगो को भी निलंबित किया जा सकता है ।

लिंक पर क्लीक करें और जानिए पूरा मामला...

https://munaadi.com/watch-video-here-is-the-condition-of-education-the-parents-had-to-shout-slogans-team-munadi-reached-the-spot-captured-the-bad-pictures-in-the-camera-watch-the-live-pictures/













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News