रायपुर मुनादी।। प्रकृति और पर्यटन प्रेमी महासमुंद कलेक्टर नीलेशकुमार क्षीरसागर एक बार फिर लंबी सायकल यात्रा पर निकल रहे है और महासमुंद जिले के साथ अन्य लोगों को भी उन्होंने इस सायकिल यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. सायकिल यात्रा में इस बार छतीसगढ़ के अंतराष्ट्रीय धरोहर सिरपुर के पुरातत्विक धरोहर,संस्कृति और प्रकृति से लोगों को पर्यटकों को रूबरू कराएँगे।
इससे पहले भी कलेक्टर क्षीर सागर जशपुर कलेक्टर रहते समुद्र तल से 3200 फ़ीट की ऊंचाई पर 100 किमी सायकिल चला कर जशपुर के पर्यटन स्थलों और सुन्दर प्रकृति से परिचय कराया है. अब महासमुंद कलेक्टर के रूप में वहाँ के पर्यटन संस्कृति को लोगों को परिचय कराने जिला प्रशासन द्वारा टूर डे सिरपुर का आयोजन के 26 मार्च को महासमुंद से और 27 मार्च को मेरिन ड्राइव तेलीबंधा रायपुर से निकलेगी. यह सायकिल यात्रा सिरपुर और बारनवापारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी तक जाएगी।
महासमुंद कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन /जिला प्रशासन और टूर डे के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमें 26 मार्च 2022 को महासमुंद जिले के लोगों के लिए आयोजन है यह सायकिल यात्रा महासमुंद से सिरपुर 30 किमी तक जाएगी जिसमें वहाँ के पुरातत्विक महत्व से सायकिल यात्रियों को रूबरू कराया जायेगा महासमुंद जिले के सायकिल यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन निः शुल्क है.जिसमे अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की सम्भावना है।
कलेक्टर क्षीर सागर बताया कि 27 मार्च को यह सायकिल यात्रा रायपुर मेरीन ड्राइब तेलीबांधा रायपुर से प्रारम्भ होगी जो सिरपुर होकर बारनवापारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नदी तट तक लगभग 82 किमी तक जाएगी जिसमे यात्रियों के लिए किट, कले और भोजन सम्मिलित है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फी 3000 रखा गया है सिर्फ किट सहित रजिस्ट्रेशन का 1000 फी रखा गया है इसमें छत्तीसगढ़ समेत देशभर से साइकलिस्ट आएंगे और यहां की पर्यटन,संस्कृति को जानेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित है
टूर डे सिरपुर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन
प्रतिभागी शामिल होने के लिए bit.ly /tourdesirpur में रजिस्ट्रेशन कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए 6268641526,8959431617,9826116414,834999186 और महासमुंद जिले के लिए 9617500148,8219784154 में संपर्क कर सकते है।
क्या है सिरपुर में
सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है यह एक विशाल नगर हुआ करता था तथा यह दक्षिण कोशल की राजधानी थी। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर आज भी यहाँ का दर्शनीय स्थान है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं।

