22-March-2022


Breaking Jashpur काँग्रेस विधायक यू डी इस बयान पर भड़की भाजपा , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-पहले 50 लाख…फिर टीएस बाबा, और…..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। बीते दिनों स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण को लेकर संसदीय सचिव यू डी मिंज द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि संसदीय सचिव स्व कुमार साहब की चिंता उन्हें करने की जरूरत नहीं है उनकी चिंता करने के लिए हम लाखो लाख भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं। दमेरा रोड में 50 लाख के चढ़ावे के चलते सड़क का काम रुकवा दिया गया उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए। ढाई साल में नेतृत्व परिवर्तन का लोभ दिखाकर टी एस सिंहदेव को ठग दिया गया और इसको लेकर कांग्रेस की रोज छीछालेदर हो रही है उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए । स्व कुमार साहब लाखो लाख लोगों के दिलो में आज भी राज करते है और उनकी प्रतिमा अनावरण करने भाजपा के लोग सक्षम हैं ।

https://munaadi.com/big-action-after-live-reporting-of-munadi-com-principal-reader-removed-with-immediate-effect-there-may-be-more-read-full-news/#.YjlVrL8ngw0.whatsapp

आपको बता दे कि संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यु डी मिंज ने कहा था कि भजपा के लोग स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण नही करवा पा रहे है।उन्होंने भाजपा को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर 1 माह में भाजपा स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण नही करवाती है तो उनकी सरकार स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण कराएगी ।

मिंज के इस बयान की प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समय के हेर फेर के चलते प्रतिमा का अनावरण नही हो पाया है ।बहुत जल्द प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा लेकिन इसकी फिक्र काँग्रेस और यु डी मिंज को करने की जरूरत नहीं है ।

इस लिंक को क्लिक कीजिए जनिये यु डी मिंज ने कहा क्या था ….?

https://munaadi.com/now-mla-ud-attacked-bjp-gave-a-big-statement-about-self-dilip-singh-judev-gave-one-month-ultimatum-to-bjp-leaders-said-if-in-a-month-the-people-of-bjp-killed-self-dilip-singh-judev-also-on-dam/#.YjF1REp7nZg.whatsapp








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News