22-March-2022


Munaadi Breaking- प्रदेश में जाति के नाम पर बवाल, जब महिला ने सुनाया भागवत कथा आने लगे धमकी भरे फ़ोन, कहा- ब्राह्मण नहीं हो तो .............. सुनिए पूरी बातचीत



रायपुर मुनादी।। सोशल मीडिया में एक कथावाचक महिला और एक ब्राह्मण की बातचीत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें महिला से कहा जा रहा है कि तुम शुद्र हो इसलिए व्यासपीठ पर बैठकर भागवत कथा नहीं कह सकती। सोशल मीडिया में इस के बाद कई तरह की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गयी है।

बताया जा रहा है कि यामिनी साहू नामक एक महिला भागवत कथा वाचन करती हैं, उन्होंने भागवत कथा का एक पोस्टर बनवाकर जैसे ही सोशल मीडिया में डाला वैसे ही उनके पास धमकी भरे फ़ोन आने शुरू हो गए। परशुराम सेना नामक संगठन ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। हारकर यामिनी साहू ने एक व्यक्ति की बातचीत रिकॉर्ड कर लिया और उसे सार्वजनिक कर दिया।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-transfer-of-17-officers-of-state-service-ceo-of-kharsia-tamanar-duldula-changed-read-full-news/

उस फ़ोन के बातचीत में राजिम के एक ब्राह्मण यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप चूंकि शुद्र हैं इसलिए आप व्यासपीठ पर बैठकर ब्राह्मणों का अपमान कर रही हैं। व्यासपीठ पर केवल ब्राह्मण ही बैठ सकता है। कथित ब्राह्मण का कहना है कि व्यासपीठ पर एक तो शुद्र और दूसरे शादीशुदा महिला नहीं बैठ सकती इसलिए आप व्यासपीठ पर बैठना छोड़ दीजिये।

https://munaadi.com/big-action-after-live-reporting-of-munadi-com-principal-reader-removed-with-immediate-effect-there-may-be-more-read-full-news/#.YjlVrL8ngw0.whatsapp
https://youtu.be/DUMJ0C12VqQ

फ़ोन में महिला यह भी कहती सुनाई दे रही है कि कई ब्राह्मणों ने फोनकर उसे धमकी दी है। उसने यह भी कहा कि वक़्त बदल रहा है और भागवत कथा कहने का अधिकार सभी को है। उन्होंने यह भी कहा कि जन्म से सभी शुद्र होते हैं कर्म से ही ब्राह्मण या क्षत्रिय बनते हैं लेकिन दूसरी तरफ के व्यक्ति का कहना है कि ब्राह्मण जन्म से होता है।

https://munaadi.com/aam-aadmi-party-break-in-eyes-on-dissatisfied-political-parties-congress-and-bjp-on-the-pretext-of-sandeep-pathak-read-full-news/#.Yjk0Bn0ow_s.whatsapp

इस वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह के सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि कई लोग इसे सामान्य मामला बता रहे हैं तो कई लोग ब्राह्मणों के बहिष्कार की भी बात कर रहे हैं। कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि यदि कोई शुद्र भागवत कथा नहीं कर सकता है तो वह हिन्दू कैसे है। बहरहाल इस मामले में अभी तक कोई पुलिस रिपोर्ट होने की बात सामने नहीं आई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News