23-March-2022


शादी के मंडप में मचा हड़कंप ,दुल्हन ने मंडप में ही मचा दिया हंगामा, पहुँच गयी पूलिस , पुलिस सभी को ले गयी थाना और थाना परिसर में ही ……पढिये पूरी खबर



डेस्क मुनादी ।। बहुत कम ऐसा होता है कि येन शादी के वक़्त दुल्हन समाज के सामने शादी से इंकार कर दे और यह कबूल कर ले कि वह किसी और से मोहब्बत करती है और शादी उसी से करेगी।

उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में कुछ ऐसा ही हुआ ।ठीक निकाह के वक्त जब लड़की से मौलवी ने रिश्ता कबूल करवाना शुरू किया तो लड़की ने कबूल है,कबूल है कहने के बजाय यह कह दिया कि रिश्ता उसे कबूल नहीं है ।लड़की के इस कबूलनामे के बाद मंडप में हड़कम्प मच गया ।लड़का और लड़की दोनो पक्ष के लोग हैरान रह गए। उनकी हैरानी तब और बढ़ गयी जब लड़की ने भरी समाज मे अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए कहा कि वह किसी ओर से प्यार करती है और शादी उसी से करेगी ।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-massive-fire-in-junk-warehouse-news-of-11-laborers-killed-all-bihari-who-killed-government-announced-5-lakh-compensation-read-full-news/#.YjqxkrDCqF8.whatsapp

लड़की के इस इजहार के बाद लड़की के घरवालों ने जब लड़की पर बारात आये दूल्हे से शादी करने का दबाव बनांना शुरू किया तो लड़की ने कानून का सहारा लेते हुए स्थानीय पुलिस को फोन कर के पूलिस को शादी के मंडप में ही बुला लिया और घरवालों पर उसकी मर्जी के खिकाफ़ शादी करवाने का आरोप लगाने लगी ।बाद में पूलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शादी को रुकवा दिया पूलिस की मौजुदगी में थाना परिसर में लड़की के प्रेमी को बुलाकर निकाह कराया गया।

https://munaadi.com/breaking-news-a-young-woman-was-found-hanging-on-a-noose-with-a-married-man-sensation-in-the-area/#.YjqqhH6jZOY.whatsapp

आजतक की रिपोर्ट के मूताबिक मामला कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है. यहां मुस्तफा की बेटी का निकाह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा निवासी गयासुद्दीन के बेटे अजहरुद्दीन से तय हुआ था. सोमवार को बारात आई. बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद निकाह शुरू हुआ. कुबूलनामे की बारी आई तो युवती ने इनकार कर दिया. इससे बारात में हंगामा हो गया।

https://munaadi.com/congress-treasurer-trapped-in-sand-politics-the-picture-of-netajis-influence-was-captured-in-the-camera-when-the-matter-came-to-the-fore-netaji-also-came-to-the-fore-said-it-is-not-the-matter/#.YjqoE0gCcAA.whatsapp

बारातियों के साथ-साथ युवती के घर वाले भी हैरान हो गए. घरवालों के दबाव बनाने से युवती नाराज हो गई और पुलिस को फोन लगाकर जबरन शादी कराने की बात कही. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो सभी को थाने ले गई और थाना परिसर में लड़की के प्रेमी को बुलाकर लड़की के मन मूताबिक लड़के से निकाह कराया गया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News