जशपुर मुनादी।। भाजपा के बाहुबली नेता पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नि संयोगिता सिंह जूदेव की सक्रियता और अनुभवों का लाभ भारतीय जनता पार्टी अन्य राज्यों में भी उठा रही है। प्रदेश के पड़ोसी राज्य उड़ीसा में चल रहे नगरी निकाय चुनाव में संयोगिता जुदेव पार्टी की ओर से प्रचार करने जा रही हैं।
इसी क्रम में सोमबार को उन्होंने उड़ीसा के खरियार रोड नगरी निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार किया । कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो पूरे राष्ट्र और राष्ट्र की अस्मिता के मुद्दों पर गम्भीरता से चिंतन करती है बल्कि राष्ट्रहित में कार्य भी करती है ।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थि , जीलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशिल्या देवी बंसल और साथ में महिला मोर्चा मंडलअध्यक्ष श्रीमती सुशीलकांती पटेल ए
मीना वर्मा स्मिता चंद्राकर मोनिका साहु ,अल्का चंद्राकर डिम्पल ध्रुव जान्हवी साहु,एवं खल्लारी विधान सभा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्याशीओं को वोट कर विजयी बनाने की अपील की।
आपको बता दें कि संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव बीते 2016 से चंद्रपुर क्षेत्र में सक्रिय तौर पर राजनीति कर रही है।इनकी राजनीतिक सूझबूझ और वाक पटुता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें 2018के विधानसभा चुनाव में चंद्रपुर क्षेत्र से टिकट दिया था । हांलाकि वह चुनाव नहीं जीत सकी थी ।

इसी बीच विगत माह 2021 में इनके पति स्व युद्धवीर का आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन के बाद स्व युद्धवीर की राजनीतिक विरासत को सम्हाल लिया है और पार्टी के निर्देश पर पार्टी के कार्य मे जुट गई है ।

