23-March-2022


अमित जोगी का तंज भरा ट्वीट, ये कहीं मरवाही पार्ट-2 तो नहीं ? इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर पार्टी का नाम ही गायब, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चुनावी गर्मागर्मी शुरू हो गयी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने ट्वीट कर बताया है कि छत्तीसगढ़ इलेक्शन कमीशन के वेबसाइट में जनता कांग्रेस का नाम ही नहीं है जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की एकमात्र पंजीकृत क्षेत्रीय पार्टी है।

उन्होंने यह भी आशंका जाहिर की है कि कहीं सरकार इस बार खैरागढ़ उपचुनाव को मरवाही पार्ट -2 तो नहीं कर देगी ? मरवाही उपचुनाव में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था जिसके बाद जनता कांग्रेस ने सरकार पर जानबूझकर पार्टी का नामांकन रद्द करवाने का आरोप लगाया था।

https://munaadi.com/there-was-a-stir-in-the-wedding-pavilion-the-bride-created-a-ruckus-in-the-pavilion-itself-the-police-reached-the-police-took-everyone-to-the-police-station-and-the-police-station-premises-itself/#.Yjq2CybWYHk.whatsapp

खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह की मृत्यु के बाद खैरागढ़ में उपचुनाव होने वाला है। इस उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय बनाने जनता कांग्रेस कूदने वाली है। हालांकि स्व. देवब्रत सिंह जनता कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक चुने गए थे इसलिए यह सीट जनता कांग्रेस की ही है। ऐसे में जनता कांग्रेस यहां कम से कम दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है और ऐसे में वेबसाइट में जनता कांग्रेस का नाम नदारद होने से अमित जोगी का गुस्सा आना लाजमी भी है।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-massive-fire-in-junk-warehouse-news-of-11-laborers-killed-all-bihari-who-killed-government-announced-5-lakh-compensation-read-full-news/#.YjqxkrDCqF8.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News