24-March-2022


मानव तस्करी के मकड़जाल में जशपुर! हर कोशिश के बावजूद मानव तस्करी का जारी है खेल, आज फिर आया नया मामला , पढिये पूरी खबर ,जानिए आज .....



जशपुर मुनादी। जशपुर जिले में मानव तस्करी एक ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर पक्ष विपक्ष आमने सामने आते रहते हैं, जो मसला भी गंभीर है। दरअसल जशपुर के आदिवासी क्षेत्रों में होने वाली मानव तस्करी में तस्करों के मकड़जाल गांवों में ऐसा फैला है, कि पुलिस की लाख कोशिशों और समझाइश के बाद भी मामले सामने आते रहते हैं।

तस्करों के मकड़जाल में फांसने का वही पुराना तरीका है, बडे शहरों की चकाचौंध, और महानगरों में अच्छा और ऊंची तनख्वाह पर काम दिलाने का लालच!

जिसमें जिले की आदिवासी युवतियों को फंसाया जाता है, और शुरू होता है खेल मानव तस्करी का। ताजा मामला जशपुर के तपकरा क्षेत्र का है, जहां तीन नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर महानगर की ओर ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने नाकाम करते हुए आरोपी सहित नाबालिगों को रेस्क्यू कर लिया है।

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने दिनांक 22.03.2022 को थाना में सूचना की उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की सहित अन्य 03 लड़कियों को एक महिला मानव तस्कर नीलम कुजूर दिल्ली में काम ऊंची रकम पर काम दिलाने का लालच देकर बस से दिल्ली ले जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर महिला के विरूद्ध धारा 363, 370(4), 374 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही शुरू की।

इधर थथाना प्रभारी तपकरा भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबीरो को एलर्ट कर दिया, और मुखबिर की सूचना पर अपहृताओं एवं आरोपिया की पतासाजी करते हुये दबिश देकर रायगढ़ बस स्टैंड से महिला आरोपी नीलम कुजूर के कब्जे से उक्त नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर वापस थाना लाया गया।

बच्चियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे नीलम कुजूर विगत 04-05 दिन पूर्व से ही दिल्ली में काम करने से ज्यादा पैसा मिलेगा कहकर लालच दे रही थी, जिससे वे सभी झांसे में आ गये और दिनांक 22.03.2022 के शाम को आरोपिया बस में बैठाकर उन्हें दिल्ली ले जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपिया के कब्जे से बस का टिकिट को जप्त किया गया है। आरोपिया के द्वारा उक्त अपराध को घटित करना पाये जाने पर आरोपिया नीलम कुजूर उम्र 36 साल को दिनांक 23.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस पूरे प्रकरण की विवेचना,एवं नाबालिग बच्चियों को दस्तयाब करने में बरामदगी उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, प्रधान आरक्षक 255 राजेश कुजूर, आरक्षक 568 राजेन्द्र रात्रे, आरक्षक 587 संतु यादव, महिला आरक्षक 25 सुनीता केसरी ने महती भूमिका निभाई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News