24-March-2022


Jashpur Breaking बस इतनी सी भूल हो गयी और देखते ही देखते सब कुछ खाक हो गया , मदद की गुहार लगाता फिर रहा है पूरा परिवार …..



जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के पाठ क्षेत्र मनोरा की है । यहाँ के गहरा पाठ गाँव मे एक पहाड़ी कोरवा परिवार का घर देखते ही देखते स्वाहा हो गया।

घटना बुधवार की है । मंगरु कोरबा के घर के लोग खाना बनाने के बाद चूल्हा को जलता हूआ छोड़ ढिये और लकड़ी लाने जंगल चले गए । इस दौरान उसके घर मे आग लग गयी और सब कुछ थोडी ही देर में जलकर राख हो गया।

https://munaadi.com/read-the-good-news-the-government-has-issued-orders-jobs-and-facilities-too-so-click-here-to-read-the-full-news/

मंगरु कोरवा का संयुक्त परिवार है। और इसके परिवार में 12 सदस्य रहते है। घर मे आग लगने के बाद इस पूरे परिवार के सामने रहने और खाने की समस्या एक साथ खड़ी हो गयी है।

https://munaadi.com/ration-rule-in-this-nagar-panchayat-of-the-district-there-is-no-end-to-the-confusion-regarding-ration-read-the-full-news-know-what-is-the-whole-matter/

मंगरु ने बताया कि आग लगने के दौरान राशन कार्ड,जॉब कार्ड, आधार कार्ड सहित कई जरुरी दस्तावेज भी जल गए है।

https://munaadi.com/watch-video-mla-ud-minj-spoke-openly-on-the-allegation-of-offering-50-lakhs-said-first-give-account-of-it-ud-said-again-on-judev-listen-to-the-whole-thing/

उसने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित जनपद के अधिकारियों को भी उसने सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है लेकिन खबर लिखे जाने तक मंगरु को किजी तरह की सहायता नहीं मिल पाई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News