जशपुर मुनादी।। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक को हटाए जाने को लेकर आज जिले के तमता धान खरीदी केंद्र में किसानों ने जमकर हंगामा मचाया ।
किसानों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्र तमता धान खरीदी केंद्र में लापरवाहियां और भ्र्ष्टाचार की शिकायत के बाद प्रबंधक गोविंद यादव को पूर्व में यहां से हटा दिया गया था लेकिन शिकायतों की जांच और कार्रवाई के बगैर उसे पुनः तमता भेज दिया गया।
किसानो को आज जैसे ही पतां चला कि गोविंद यादव का ट्रांसफर करके उसे पुनः तमता भेज दिया गया है तो तमता क्षेत्र के किसान भारी संख्या में तमता धान खरीदी केंद्र पहुँच गए और वहां जमकर हंगामा मचाया ।
किसानों ने बताया कि गोविंद यादव को जबतक यहां से नहीं हटाया जाएगा वे आंदोलन करते रहेंगे ।25 मार्च याने शुक्रवार से उसे हटाए जाने तक स्थानीय किसान धरना प्रदर्शन करते रहेंगे और क्रमिक भूख हड़ताल भी करेंगे।


