मुंगेली मुनादी।। बड़ी खबर मुंगेली जिले से आ रही है।यहां के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को एसपी ने लाईंन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए है। लाईंन अटैच होने वाले थाना प्रभारी का नाम संजीव कुमार ठाकुर है ।वह उपनिरीक्षक हैं।
उपनिरीक्षक ठाकुर के विरुद्ध दुष्कर्म की पीड़िता महिला से फोन पर पुरूष अधिकारी होते हुये भी गलत तरीके से बात करने , लेन - देन कर समझौता कराने आरोपी को जमानत करवाने का मौका देने सहित कई गम्भीर आरोप हैं। थाना प्रभारी और पीड़िता के बीच हुई बात चीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सामने आया है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ,जिला- मुंगेली ने उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है. और रक्षित केन्द्र मुंगेली संबंद्ध कर दिया है । निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी , बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

