25-March-2022


पीड़ित भाजपा नेत्री के निष्कासन की तैयारी ? महिला मोर्चा प्रभारी के प्रवास के दौरान की जाएगी मांग, जोरदार हंगामें के आसार…………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। भाजपा के एक महिला नेत्री द्वारा की गई शिकायत और अपने शिकायत पर कायम रहने के कारण एक गुट विशेष के लोग उसे हटाने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप यह लगाया जा सकता है कि उसके कारण पार्टी की छवि खराब हुई है। हालांकि पीड़ित महिला नेत्री को हटाना आसान नहीं होगा। पार्टी का दूसरा धड़ा भी पलटवार को तैयार हो रहा है।

27 मार्च रविवार को महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नंदिनी राजवाड़े रायगढ़ प्रवास पर रहेंगी। उनका प्रवास का कारण भी यह मामला ही बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला नेत्री के खिलाफ माहौल तैयार किया जा रहा है और महिला मोर्चा प्रभारी के सामने उसके निष्कासन के मांग करवाने की तैयारी है लेकिन शिकायतकर्ता महिला नेत्री के पक्ष में भी एक खेमा खड़ा है। अब देखना है कि भारी कौन पड़ता है।

महिला नेत्री की तमाम शिकायतों पर स्थानीय व प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी से शिकायतकर्ता नेत्री का मनोबल भले टूटा लेकिन उसके साथ वे लोग भी खड़े हैं जो पहले इस तरह की हरकतों से पीड़ित हुए हैं और जो स्थानीय नेतृत्व को अब पसंद नहीं कर रहे। इस मामले में कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी देखा जा रहा है लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आने को तैयार है लेकिन गुरुवार को इस संबंध में कई पोस्ट सोशल मीडिया में किये गए।

इस मामले में शिकायतकर्ता नेत्री के साथ महिला मोर्चा प्रभारी की बैठक भी संभावित है लेकिन इसका परिणाम क्या होगा इसपर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है लेकिन मामला गरमाया हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला मोर्चा प्रभारी के आने के स्वागत की तैयारी से ज्यादा बैठक में गहमागहमी की तैयारी की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News