25-March-2022


Munaadi Big Breaking- अर्घ्य सहित उखाड़कर लाये गए शंकर भगवान, कोर्ट में होंगे हाजिर, अवैध कब्जे का था आरोप, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। भगवान हमारे लिए आस्था का विषय हो सकते हैं लेकिन राजस्व अधिकारियों के लिए मात्र प्रतिवादी। कुछ दिन पहले रायगढ़ के राजस्व अधिकारियों ने जहां भगवान शंकर को कोर्ट में हाजिर होने की नोटिस दिया था अब नोटिस के तामीली के बाद कोर्ट में हाजिर करने शिवलिंग को ही उखाड़कर तहसील कोर्ट ले आया गया। अब शायद उनकी पेशी भी हो।

कुछ दिन पहले ही मुनादी ने ही सबसे पहले यह खबर बताई थी कि रायगढ़ शहर के कौहकुंडा स्थित शिव मंदिर को अवैध कब्जे की शिकायत के बाद नोटिस दी गयी थी। नोटिस भगवान शंकर के नाम से था,लिहाजा यह प्रकरण काफी सुर्खियों में रहा लेकिन किसी जे सोचा भी न था कि भगवान को ही उखाड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा लेकिन आज मोहल्लेवासी शंकर भगवान को ही यहां ले आये।

https://youtu.be/TqcOFBuzjRg

बताया जाता है कि आज शंकर भगवान की पेशी थी ऐसे में भगवान साक्षात तो आ नहीं सकते थे लिहाजा राजस्व अधिकारियों के सामने मोहल्ले के लोगों ने शंकर भगवान के शिवलिंग को ही उखाड़कर तहसील प्रांगण में ले आया गया है। दरअसल हाइकोर्ट में कुछ दिन पहले अवैध कब्जा को लेकर एक याचिका लगी थी इसके बाद हाई कोर्ट ने प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News