25-March-2022


Breaking jashpur अब इन अपराधियो पर एक साथ इतने पुलिस अधिकारियों की रहेगी नजर , पुलिस विभाग ने जिले के तेज तर्रार पूलिस अफसरों की बनाई टीम,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले में गांजा तस्करी को लेकर पुलिस अब और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है ।गांजा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग ने एक स्पेशल टास्क फोर्स तैयार किया है जिनका काम विशेष तौर पर गांजा एवं अन्य मादक पदार्थो के तस्करों पर नजर रखना होगा।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के तौर पर विधिवत टास्क फोर्स बनाया गया है ।जिले के तेज तर्रार डीएसपी मनीष कुंवर के अलावे थानेदार सन्तलाल आयाम,थानेदार भाष्कर शर्मा,ललित नेगी और 5 अन्य लोग शामिल किए गए है।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि यह टीम मादक पदार्थो पर रोकथाम के लिए काम करेगी।मादक पदार्थो के आसगमन,तस्करी और इससे जुड़े आरोपियो पर इनकी विशेष नजर रहेगी।

आपको बता दे की ओडीशा से लगे होने के कारण जिले में गांजा की तस्करी के आये दिन बड़े मामले आते है।आये दिन यहाँ पूलिज़ गाँजे के बड़े बड़े खेप पकड़ने में सफल भी हो रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News