25-March-2022


Breaking jashpur: हाईस्कूल के प्राचार्य के खिलाफ ग्रामीणों ने गाँव मे किया प्रदर्शन,निकाली रैली,ग्रामीणों ने प्राचार्य के खिलाफ लगाए गम्भीर आरोप,कहा-प्रिंसिपल हटाओ तभी …….



जशपुर मुनादी ।।

हाई स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ ढेर सारी शिकायतों के बावजूद करवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज हाईस्कूल के सामने जमकर प्रदर्शन किया ।प्रिंसिपल हटाओ ,हाई स्कूल बचाओ का नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने आज रैली भी निकाली।

कोरवा बहरी हाई स्कूल के प्राचार्य राजीव अम्बस्ट के खिलाफ ग्रामीणों और गाँव के जनप्रतिनिधियों ने बिगत माह ढेर सारी बिंदुओं पर एकमुश्त शिकायतें की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को बयान लेने के लिए जशपुर जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय भी बुलाया गया

https://munaadi.com/breaking-jashpur-now-these-criminals-will-be-monitored-by-so-many-police-officers-together-the-police-department-has-formed-a-team-of-sharp-police-officers-of-the-district-read-the-full-news/#.Yj2E-jwfpKc.whatsapp

लेकिन इतनी सारी प्रक्रियाओ से गुजरने के बाद भी ग्रामीणों की शिकायत पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई नतीजतन आज फिर से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर स्कूल पहुंचे और प्राचार्य राजीव अम्बस्ट को हटाने के लिए जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की शिकायत है कि प्राचार्य ग्रामीणों ,पालकों और यहां तक कि स्कूल के शिक्षकों से भी बदतमीजी से बात करते है जिसके चलते स्कूल में पढ़ाई होने के बजाय शिक्षकों और प्राचार्य के बीच अनबन की स्थिति बनी रहती है साथ ही साथ बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

https://munaadi.com/preparing-for-the-expulsion-of-the-victim-bjp-leader-demand-will-be-made-during-the-stay-of-mahila-morcha-in-charge-fierce-uproar-chances-of-read-full-news/#.Yj1e0BImzCw.whatsapp

ग्रामीणों ने शिकायत की है कि हाई स्कूल के शिक्षक अशोक मिश्रा और प्राचार्य राजीव अम्बस्ट के बीच खींच तान का समाधान निकालने के लिए बैठक भी बुलाई गई थी ।बैठक में अशोक मिश्रा आये और ग्रामीणों के सामने अपना पक्ष भी रखा लेकिन प्राचार्य राजीव अम्बष्ट बुलाने गए ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए आने से मना कर दिया।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-shankar-bhagwan-brought-up-with-arghya-will-be-present-in-the-court-there-was-an-allegation-of-illegal-possession-read-the-full-news/#.Yj1txjwTHfQ.whatsapp








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News