25-March-2022


Breaking Jashpur पलक झपकते हाथी गायब! जब जाँच करने पहुँची जाँच टीम तो बदल गया पूरा नजारा, हैरत में जाँच टीम



पत्थलगांव मुनादी ।। पंचायत द्वारा निजी व्यक्ति के घर में बोर खनन का मामले में अब नया मोड़ आ गया है जिस बोर में डाले गए सबमर्सिबल पंप को रातों रात गोल कर दिया गया है और उसकी जगह पर बिना पाइप एवं चैन के हैंडपंप को लगा दिया गया है ताकि वह जप्त होने से बच जाए जिसके बाद उक्त मामला नगर के शोसिअल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।


दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला बीते दिनों नगर पंचायत की परिषद की बैठक में पार्षद अजय बंसल के आपत्ति के बाद जब सीएमओ सहित अन्य लोग सच्चाई देखने वहां पहुंचे थे जहां पूरी बात सही पाई गई थी कि किस प्रकार एक निजी घर के आंगन में शासकीय मद से बोर खनन कर उसमें पंप लगाकर उसे उपयोग किया जा रहा था जो सामने दिखाई देने पर इस पूरे मामले की शिकायत पत्थलगांव एसडीएम से पार्षद अजय बंसल ने की थी।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-now-these-criminals-will-be-monitored-by-so-many-police-officers-together-the-police-department-has-formed-a-team-of-sharp-police-officers-of-the-district-read-the-full-news/#.Yj2D_iYBtI0.whatsapp

शिकायत के बाद एसडीएम ने पूरे मामले को तूल पकड़ता देखकर तत्काल तहसीलदार रामराज सिंह को जांच का जिम्मा दिया और इसी क्रम में आज मौके पर जांच टीम निरीक्षण करने पहुंची जिसमें स्थल पर और कुछ ही नजारा था स्थल पर बोर तो मौजूद था लेकिन उसमें एक दिन पहले देखा गया सबमर्सिबल पंप को गायब करके जप्ती कार्रवाई से बचने के लिए बिना काम का हैंडपंप लगा दिया गया हालांकि मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने स्थल निरीक्षण कर मौजूद व्यक्तियों का कथन ले लिया है एवं जांच की बात कहते हुए एसडीएम को प्रतिवेदन देने की बात कही लेकिन सवाल यह भी है कि नया हैंडपंप आखिर इसमें किसने लगाया यह भी जांच का विषय है ।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-shankar-bhagwan-brought-up-with-arghya-will-be-present-in-the-court-there-was-an-allegation-of-illegal-possession-read-the-full-news/#.Yj1txjwTHfQ.whatsapp

चोरी तो हुई लेकिन साक्ष्य है मौजूद
ज्ञात हो कि जिस दिन परिषद में यह बात उठाई गई तो मौके पर पार्षद अजय बंसल सीएमओ सहित पत्रकारों को भी लेकर पहुंचे थे जहां पत्रकारों ने स्वयं मौके पर पूरे वाक्ये का फोटो एवं वीडियोग्राफी बनाया था जिसमें नजारा कुछ और था और आज नजारा कुछ और रहा मतलब यह वही कहानी हो गई कि पलक झपकते हाथी गायब ।


खैर पहले एवं अभी दोनों समय के साक्ष्य शिकायतकर्ता के पास मौजूद हैं इस मामले के सामने आने पर नगर के शोशिअल मीडिया में बोरिंग का दोनों वीडियो जमकर चल रहा है जिसमें तरह तरह की प्रतिक्रिया नागरिक दे रहे हैं जो मामला जमकर ट्रोल हो रहा है क्योंकि मामले ने मोड़ ही ऐसा ले लिया है हालांकि अब देखना लाजिमी होगा कि प्रशासन निजी भूमि पर घर के अंदर शासकीय राशि के प्रयोग से खोदे गए बोर मामले में क्या कार्रवाई करती है जो देखने वाली बात होगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News