25-March-2022


गुरुजनों ने छात्रों को दिया गुरुज्ञान , परीक्षा के बाद स्कूल छोड़कर कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को बताया छात्र के अलावा देश के अच्छे नागरिक बनने का…..जशपुर के इस स्कूल में



जशपुर मुनादी।। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा के कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा के समाप्ति के पश्चात सभी छात्र छात्राओं को हॉल में बैठा कर प्राचार्य जे आर प्रधान और आर बी निराला के मार्गदर्शन में समस्त छात्र छात्राओं को उनके संकाय अनुसार 12वीं के पश्चात विभिन्न कोर्स में प्रवेश के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनको 12वीं के पश्चात जिम्मेदार नागरिक के रूप में गांव में समाज में व्यवहार एवं कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।


सभी छात्र छात्राओं को आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रकार के कोर्स में प्रवेश हेतु मार्गदर्शन दिया गया कई छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन के अभाव में 12वीं के पश्चात अपना पढ़ाई छोड़ देते हैं इसलिए परीक्षा के पश्चात कैरियर काउंसलिंग सह मार्गदर्शन का आयोजन किया गया।


सभी छात्र छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में व्यवहार एवं कर्तव्य को निभाते हुए उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने गांव में जागरूकता कर जंगलों में आग लगने से बचाएं ।पशु पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए सभी को अपने घर आंगन में बर्तनों में पानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य जे आर प्रधान, आर बी निराला शिवचरण भगत, दिनेश त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा, रामप्रसाद जयसवाल, संतोष अम्बष्ट, विकास प्रधान,सीमा एक्का मीनाक्षी श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News