25-March-2022


राहुल गांधी के जिस बयान पर भाजपा ने सोशल मीडिया में मचाया था शोर उसी मुद्दे को सांसद गोमती ने संसद में उठाया, कहा-इसलिए जरूरी है ….



जशपुर मुनादी।। रायगढ़ सांसद गोमती साय ने शुक्रवार को लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ ज़िला जशपुर के किसानों के सामने आने वाली परेशानियों की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं मेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी किसान बाहुल्य क्षेत्र है यहां किसान बड़ी तादात में टमाटर,आलू और मिर्च की पैदावार करता है जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव,लुडेग,सन्ना,मनोरा व आसपास के अन्य क्षेत्र में बाज़ार उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को अपनी पैदावार ओने पोने दाम में बेचनी पड़ती है। जिससे किसानों को उनकी पैदावार का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। इस कारण यहां का किसान बेहद गरीब और कर्जे में डूबा हुआ है।

उन्होने अपने मुद्दे पर मांग करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हो जाने से यहां के किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिल सकता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और जीवन जीने में बहुत सुधार होगा। मैं आपके माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण मंत्री जी से यह मांग करती हूं कि मेरे संसदीय क्षेत्र में तत्काल फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पहल करें जिससे इस योजना का लाभ यहां के किसानों को मिल सके।

आपको बता दें कि यूपी चुनाव के दौरान काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भाषण में कहा था कि छग के हर जिले में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट बैठाया गया है।राहुल के इस बयान पर जशपुर में भाजपा द्वारा इस बयान को सरासर झूठ बताया था ।सोशल मीडिया में इस मसले पर जमकर बहस हुई थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News