25-March-2022


Munaadi Breaking- जब जांच के लिए रायपुर से आई भाजपा नेत्री तब एक नहीं तीन पीड़ित निकले, प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने हुई पेशी, लिया गया बयान, अब प्रदेश में होगा…………….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ भाजपा में उमड़-घुमड़ रहे तूफान के बादल को शांत कराने अंततः रायपुर के वरिष्ठ नेत्री को आना पड़ा लेकिन बताया जाता है कि उन्हें दो और पीड़िता मिली और उसी तरह की शिकायत कर दी। इसके बाद तीन पीड़िताओं के अलावा उन्होंने चार स्थानीय भाजपा नेत्रियों से अलग-अलग बात की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करके वापस चली गई। बाहर जब पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे बात करने से मना कर दिया।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जांच करने आई प्रदेश के वरिष्ठ नेत्री सरला को सरिया के सामने एक के बजाए तीन महिलाएं सामने आई और बारी-बारी से अपनी शिकायत दर्ज कराई। तीनों मामले कम से कम 4 माह पुराने हैं। इस मसले पर पीड़िताओं ने वरिष्ठ नेत्री के सामने सबूत भी बताए। एक भाजपा महिला कार्यकर्ता ने तो Whatsapp मैसेज का जो सबूत दिखाया उससे जांचकर्ता भी बौखला गयी। उन्होंने कहा- यह तो अति है। बहरहाल अब तीनों को प्रदेश में लिखित शिकायत करने कहा गया है और यह भी कहा गया है कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-shankar-bhagwan-brought-up-with-arghya-will-be-present-in-the-court-there-was-an-allegation-of-illegal-possession-read-the-full-news/#.Yj1txjwTHfQ.whatsapp

बताया जाता है कि तीनों पीड़िताएं कल रायपुर रवाना होंगी। एक पीड़ित महिला ने तो जांचकर्ता को स्पष्ट कहा दिया है कि यदि पार्टी कार्रवाई नहीं करेगी तो मैं कानून का सहारा लुंगी। हालांकि उन्हें यह आश्वस्त किया गया है कि उन्हें पार्टी से जरूर न्याय मिलेगा। उन्हें प्रदेश प्रभारी पुरुन्देश्वरी का नंबर भी दिया गया है जिससे वे खुलकर अपनी बात सामने रख पाएं।

https://munaadi.com/preparing-for-the-expulsion-of-the-victim-bjp-leader-demand-will-be-made-during-the-stay-of-mahila-morcha-in-charge-fierce-uproar-chances-of-read-full-news/#.Yj1e0BImzCw.whatsapp

हालांकि इस मुद्दे पर अभी भी भाजपा नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन जब जांचकर्ता नेत्री वहां मौजूद थी और अंदर बारी-बारी से चर्चा की जा रही थी तब सभी नेता बाहर थे। नेताओं में खुसर-पुसर मची थी। हालांकि सभी नेता यह मान रहे थे कि इस घटना से पार्टी की छवि पर असर पड़ा है लेकिन उसके आगे अब क्या होगा इसपर हर कोई सिर्फ कयास लगा रहा था।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-now-these-criminals-will-be-monitored-by-so-many-police-officers-together-the-police-department-has-formed-a-team-of-sharp-police-officers-of-the-district-read-the-full-news/#.Yj2D_iYBtI0.whatsapp

अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पार्टी किस तरह की कार्रवाई करती है। हालांकि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इस मुद्दे पर बड़ी कार्रवाई करने को तैयार है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News