25-March-2022


Watch video पहली बार मीडिया से बोले लिटिल जुदेव, कहा- ये है असली राजा की पहचान , हम पद एन्जॉय नहीं करते ..दादा दिलीप सिंह जूदेव और काका युद्धवीर को लेकर बोल गए ये बात ,कहा -मेरे पिता को घरवापसी अभियान का…सुनिये छोटे जुदेव की बड़ी बातें, देखिये पूरा वीडियो ,



जशपुर मुनादी।।

जिले के तपकरा में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आये लिटिल जुदेव शौर्य प्रताप जुदेव में पहली बार मीडिया को फेस किया और उनके पॉलटिकल प्लान को मीडिया के सामने शेयर किया ।

मुनादी डॉट कॉम से विशेष बात चीत के दौरान उन्होंने बिंदास अंदाज में कहा - हम काफी कम एज में पॉलटिक्स में जरूर आ गए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लोग घर बैठे पद का एन्जॉय कर रहे हैं। हमारे परिवार के जितने लोग पॉलटिक्स में हैं या रहे हैं सभी ने जमीनी स्तर पर कार्य किया है और जमीनी स्तर पर काम करके आगे बढ़े है । मेरे दादा स्व दिलीप सिंह जूदेव का नाम पूरे देश मे इसलिए नहीं है कि वह बड़े राजनीतिक परिवार या राज परिवार से जुड़े थे बल्कि उनका नाम पूरे देश मे इसलिए है क्योंकि उन्होंने यथार्थ के धरातल पर काम किया ।

उन्होंने आगे कहा कि उनके काका स्व युद्धवीर सिंह जूदेव अक्सर कहा करते थे कि यह राज तंत्र नहीं बल्कि लोकतन्त्र है न कोई राजा है न प्रजा ।राजा वही होता है जो लोगों के दिलों पर राज करता है । हम लोगो के दिलों में रहते है ।जशपुर हो या पूरा छत्तीसगढ़ यहाँ के लोगो से हमारे परिवार का राजा और प्रजा का नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते हैं ।हम सभी एक परिवार से हैं।।

उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि चूंकि 35 वर्षो बाद जशपुर में कांग्रेस के विधायक बने हैं और 15 वर्षो के बाद प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनी है जाहिर है काफी चैलेंजिंग हैं लेकिन पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को युवा मोर्चा की टीम के साथ मिलकर निभाएंगे और चुनौतियों का मुकाबला करेंगे ।

स्व दादा दिलीप सिंह जूदेव के राष्ट्रीय मिशन घरवापसी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब उनके दादा स्व दिलीप सिंह जूदेव घरवापसी अभियान चलाया करते थे तब उन्होंने मेरे पिता स्व शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को इस अभियान का उत्तराधिकारी बनाया था लेकिन दादा से पहले पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया और इस अभियान को काका प्रबल प्रताप सिंह जूदेव आगे बढ़ा रहे हैं ।

watch video

https://youtu.be/1ex5SYu1mKI

आपको बता दें कि लिटिल जुदेव शौर्य स्व दिलीप सिंह जूदेव के पोते है साथ ही साथ स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के लाडले भतीजे भी ।शौर्य प्रताप को बिगत वर्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News