26-March-2022


Big breaking Jashpur स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण को लेकर आई बड़ी खबर , संघ प्रमुख मोहन भागवत इस दिन करेंगे अनावरण, कॉंग्रेस विधायक के बयान पर बोले प्रबल, कहा-युडी मिंज ….



जशपुर मुनादी।। आखिरकार स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण होना तय हो गया है।बड़ी खबर इस मामले में ये है कि स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से होगा इसके लिए 16 नवंबर 2022 का दिन तय हो गया है।इस बात की पुष्टि स्व दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप जूदेव ने की है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस विधायक यू डी मिंज ने 2 दिन पहले स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण को लेकर कहा था कि अगर भाजपा के लोग उनकी प्रतिमा का अनावरण नहीं करा सकती तो उनकी सरकार प्रतिमा का अनावरण कराएगी।

https://munaadi.com/now-mla-ud-attacked-bjp-gave-a-big-statement-about-self-dilip-singh-judev-gave-one-month-ultimatum-to-bjp-leaders-said-if-in-a-month-the-people-of-bjp-killed-self-dilip-singh-judev-also-on-dam/#.YjF1REp7nZg.whatsapp

स्व दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बहुत शालीनता से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कुमार साहब को मानने वालों में हर वर्ग और हर पार्टी के लोग शामिल हैं ।युडी मिंज के सम्मान को मेरा प्रणाम है परंतु अपना पूरा जीवन हिंदुत्व के सैनिक के रूप में समर्पित करने वाले कुमार साहब की मूर्ति का अनावरण सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने प्रतिमा के अनावरण में हुई देरी को ईश्वर की नियति बताकर शालीनता से बात टाल दी।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-congress-mla-ud-got-angry-on-this-statement-bjp-state-president-said-first-50-lakh-then-ts-baba-and-read-full-news/

उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा समय दिये जाने के लिए अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब मैंने उनसे आग्रह किया तो बहुत सहजता से उन्होंने अनावरण का आमंत्रण स्वीकार कर लिया इसकी उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हैं।

https://munaadi.com/watch-video-mla-ud-minj-spoke-openly-on-the-allegation-of-offering-50-lakhs-said-first-give-account-of-it-ud-said-again-on-judev-listen-to-the-whole-thing/#.YjxCOUDbCNw.whatsapp

ज्ञात हो कि बीते जनवरी माह में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के कर कमलों से प्रतिमा अनावरण होना तय हुआ था किंतु कोरोना की बढ़ती लहर के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। रणजीता स्टेडियम जशपुर नगर के सामने प्रतिमा स्थापना एवं साज सज्जा की सभी आवश्यक तैयारी लगभग अंतिम चरण में है,कुमार दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति के इस अनावरण कार्यक्रम में 16नवंबर 2022 को पूरे भारत से कुमार साहब को चाहने वाले इसके साक्षी बनने के इंतजार में है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News