26-March-2022


Breaking Munaadi इस क्षेत्र में मच सकता है सियासी तूफान, अपनी पार्टी छोड़ बड़ा खेमा "आप" में जाने की तैयारी में ,कांग्रेसी आप नेताओं के सम्पर्क में , बहुत जल्द आप के बड़े नेता के सामने…..



रायगढ़(धरमजयगढ़)से असलम खान की मुनादी।। खबर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के सियासी गलियारे से आ रही है।खबर है कि यहाँ कुछ वर्षों से कांग्रेस और बीजेपी के उपेक्षित कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टोली बहुत जल्द आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकती है।

पंजाब में हुए मौजूदा विधान सभा चुनाव के नतीजे ने आप पार्टी के सियासी सेंसेक्स को शिखर पर पहुंचा दिया है, जबकि 5 राज्यों के आये चुनाव परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कहीं न कहीं गिरता हुआ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नही है।माना जा रहा है कि छग में आने वाले विधान सभा चुनाव में भारी फेर बदल हो सकता है।


धरमजयगढ़ विधान सभा क्षेत्र की बात करें तो में रेलवे का मुआवजा जिस हिसाब से आदिवासी समुदाय में बंटा है,जिसमे से कुछ आदिवासी परिवार विधायक बनने के सपने संजोकर बैठे हैं,ऐसे में नेता निरंतर कांग्रेस एवम भाजपा के बड़े असंतुष्ट नेता के संपर्क में हैं।सूत्रों के हवाले से खबर है की कांग्रेस के कई स्थानीय दिग्गज असंतुष्ट कांग्रेसी नेता, आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओ से सम्पर्क में हैं।कहा जा रहा है कि रायगढ़ जिले में बहुत जल्द आप के किसी बड़े नेता के आगमन पर एक बड़ा खेमा आम आदमी पार्टी की शरण मे जाने की तैयारी में है।

बहरहाल अभी से कोई भी इस बारे में खुलकर नहीं बोलना चाहता ।पूछने पर भी इस मामले में फिलहाल कोई जवाब देता हुआ नहीं दिखता लेकिन अनुमान है कि यही खामोशी बहुत जल्द तूफान खड़ा करने वाली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News