26-March-2022


Munaadi Breaking- भाजपा में चल रहे घटनाक्रम पर जिलाध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अगर मुझसे या किसी से कोई शिकायत है तो थाने में करवाओ रिपोर्ट, जिस माई का लाल………… पढ़िए पूरी खबर


रायगढ़ मुनादी।। भाजपा में चल रहे उठापटक और शिकायतबाजी पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यदि किसी को मुझसे शिकायत है और मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो उसे थाने में जाकर FIR करवानी चाहिए। उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा है कि किसी माई के लाल में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ FIR करवाये और थाने में सबूत जमा करवाये। ऐसी बातों पर पार्टी का विधिक सेल भी अध्ययन करेगी और उस अनुसार कार्रवाई करेगी।

एक महिला भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अशोभनीय हरकत की शिकायत संबंधी सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन मौखिक बातें बताई गई थी।

https://munaadi.com/preparing-for-the-expulsion-of-the-victim-bjp-leader-demand-will-be-made-during-the-stay-of-mahila-morcha-in-charge-fierce-uproar-chances-of-read-full-news/#.Yj1e0BImzCw.whatsapp

उनसे जब यह पूछा गया कि सांसद के सामने भी शिकायत हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी है, शिकायत उनके सामने की गई है।उन्होंने यह स्वीकार जरूर किया कि महिला पदाधिकारी ने सांसद के समक्ष अपनी बात रखी थी औ वे खुद वहां पर मौजूद थे।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-when-the-bjp-leader-came-from-raipur-for-investigation-then-not-one-but-three-victims-came-out-appeared-in-front-of-the-state-vice-president-the-statement-taken-now-it-will-be-in/

जिला भाजपा के तीन महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा कल शुक्रवार को नेताओं के खिलाफ शिकायत करने संबंधी समाचार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुनादी से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन सब के पीछे हैं जो मीडिया को मिस गाइड करके अपने स्वार्थ के हिसाब से खबर बनवाकर पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं।

https://munaadi.com/there-may-be-earthquake-in-the-district-bjp-the-party-swung-into-action-after-the-complaint-of-the-female-leader-the-kashmir-files-the-film-opened-the-file-of-misdeeds/#.Yjv4S5IbdP4.whatsapp

इससे किसी को कुछ हासिल नहीं हो रहा है। लेकिन यदि कोई कहता है कि उसके पास मेरे या किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई सबूत है तो उसे तुरंत थाने जाकर प्रमाण सहित बताना चाहिए।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-all-the-three-victims-bjp-workers-leave-for-the-state-office-besides-the-state-president-will-meet-the-state-in-charge-and-nitin-naveen/

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके पास कोई लिखित शिकायत आती तो पहले ही वे अपने स्तर पर जरूर कार्रवाई करते लेकिन कोई लिखित शिकायत करने के बजाय सिर्फ हवा हवाई बातें की जा रही है। यह पूछने पर कि इनके पीछे कौन है ? उन्होंने कहा मीडिया को अपने हिसाब से कुछ लोग मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी की बदनामी हो रही है।






Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News