पत्थलगांव मुनादी।।एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित क्राइम स्क्वॉयड टीम ने आज विगत तीन वर्षों से रेप के मामले में फरार आरोपी राजकुमार उर्फ पुता पिता बलदेव एक्का निवासी सुबासुपारा करंगाबहला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी को रिमांड में जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में ओम प्रकाश ध्रुव अन्य शामिल रहे ।एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुराने या नए जो भी अपराधी हो अब पुलिस की नजरों से बच नही सकते आगे भी यह कारवाही निरन्तर जारी रहेगी।

