26-March-2022


Munaadi Big Breaking- भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर कार्यकारिणी भी किया भंग, आहत होकर………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। भाजपा में चल रहे उठापटक और आरोप प्रत्यारोप के बीच भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बावत जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को भी जानकारी भेज दी है।

बताया जाता है कि ज्ञानेश्वर गौतम द्वारा यह कदम अचानक उठाया गया है। उनके द्वारा लिखे गए इस्तीफा में सिर्फ यह कहा गया है कि वे आहत महसूस कर रहे हैं और अब पद में रहना संभव नहीं है। कुछ दिनों से लगातार मीडिया में भाजपा सुर्खियों में है इसके बाद यह घटना सामने आई है।

उनके इस्तीफा को जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा स्वीकार किया जाकर नगर भाजपा की कार्यकारिणी भंग करबड़ी गई है। यह जानकारी भजपा के मीडिया सेल के द्वारा दी गयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News