27-March-2022


Breaking Munaadi पहले छात्रा का रेप किया फिर गला घोंटकर मार डाला , कानून से बचने के लिए किया एक और घिनौना काम,सड़क पर उतरा शहर



सुरजपुर मुनादी।। खबर प्रदेश के सुरजपुर जिले से आ रही है। खबर है कि यहाँ के भटगांव में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के घर मे अकेले होने का फायदा उठाते हुए एक युवक छात्रा के घर मे घुस गया उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने जब आरोपी युवक की करतूत को सबके सामने बताने की धमकी तो आरोपी ने छात्रा का सीधे गला घोंट दिया और उसके शव को घर के पंखे में रस्सी के सहारे लटका दिया ताकि पुलिस और उसके घर वालों को यह लगे कि उसकी हत्या नहीं हुई बल्कि छात्रा ने आत्महत्या की है। इस झूठ को और ज़्यादा सच बनाने के लिए आरोपी ने छात्रा के हाथ पर गाँव के ही एक दूसरे लड़के का नाम लिख दिया ताकि लोग यह समझे कि उक्त लड़के के चलते मृतिका ने फांसी लगाकर जान दे दी ।

लेकिन पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली भटगांव थाने की टीम मौके पर पहुँच गयी और शव के कंडीशन को देखते ही पुलिस के सामने एक एक सच सामने आने लगा।पुलिस ने जाँच तेज की तो पता चला कि छात्रा के साथ rape और उसकी हत्या करने वाले आरोपी का नाम साबिर अली उर्फ बाबा खान है। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछ ताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि छात्रा घर मे अकेली थी इसका फायदा उठाते हुए वह मृतिका के घर मे घुस गया और पहले उसके साथ रेप किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इतना ही नहीं मृतिका के हाथ पर दूसरे लड़के का नाम भी लिख दिया ताकि इस केस में वह बच जाए और एक निर्दोष जेल चला जाय।

बहरहाल इस घटना के बाद सुरजपुर में बहुत बड़ा बवाल मच गया है। इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर आ गए है और आरोपी को फांसी की सजा सुनाने की मांग कर रहे है।

पुलिस ने आरोपी साबिर अली के विरुद्ध धारा 302,376,201,के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है लेकिन स्थानीय लोग इस मामले में फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News