27-March-2022


Breaking jashpur इस थाने में महिलाओं के लिए बनाया गया विशेष भवन, एसपी और विधायक ने किया शुभारम्भ, एसपी विजय अग्रवाल की जमकर हुई तारीफ ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। झारखण्ड की सीमा से लगे पुलिस चौकी लोदाम में महिला आगन्तुको का ध्यान रखते हुए पुलिस विभाग के द्वारा थाना परिसर में महिला विश्राम गृह और पार्किंग शेड का निर्माण पूरा होने पर रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया । जिले के एसपी विजय अग्रवाल और स्थानीय विधायक ने मिलकर दोनो निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।


इस दौरान लोगों को पुलिश कप्तान के द्वारा कानून की जानकारी भी दी गई ।इस अवसर पर 300 लोगों का भीड़ थी जिसमें महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थीं।

पुलिश कप्तान के द्वारा महिलाओं को भी कई अहम जानकारी दी गई और महिलाओं को ये भी बताया गया कि कभी भी किसी भी समय पुलिश की मदद ले सकते हैं डरने या संकोच करने की जुर्रत नहीं है पुलिश हमेशा आपके साथ है।

मुख्य अतिथि विधायक विनय भगत ने भी उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया । विधायक ने एसपी विजय अग्रवाल के कार्य प्रणाली की जमकर प्रशंसा की ओर कहा कि कप्तान विजय अग्रवाल के कार्यकाल में अपराधी सकते में है और अपराधियों को सलाखों के पीछे जाने पड़े है। इस मौके पर पुलिश और जनता को कई अहम जानकारी भी दी एवं महिला समूह को हर सम्भव कोई भी कार्य में सहयोग देने की भी बात कही।

इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी ,कॉंग्रेस महामंत्री संजू भगत, सूरज चौरसिया योगेश सिंह बृजमोहन पांडे सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे वही पुलिस विभाग से एस डी ओ पी राजेन्द्र सिंह परिहारआर आई विमलेश देवांगन, चौकी प्रभारी ईस्वर वारले
सखी सेंटर के महिला उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News