27-March-2022


जशपुर में फिर से जागा कुदरगढ़ी स्टील प्लांट का बोतल बंद जिन्न, फिर से लाठी डंडे के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण , इस आदिवासी नेता की अगुवाई में एक बार फिर…..



जशपुर मुनादी।। टाँगरगांव में माँ कुदरगढ़ी स्टील प्लांट के मालिकों के द्वारा एसडीएम बगीचा के न्यायालय में डायवर्सन का आवेदन प्रस्तुत होते ही टाँगरगांव स्टील प्लांट का जीन एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है।

ग्रामीणों को जैसे ही समाचार पत्र में प्रकाशित इश्तहार की जानकारी मिली वैसे ही आनन फानन में सैकड़ों ग्रामीण अपने पारम्परिक लाठियों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुँचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराया था । इसके साथ फिर एक बार ग्रामीण लामबंद होकर स्टील प्लांट के खिलाफ सड़कों पर उतरे ,ग्रामीणों के बुलावे पर जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत आज टाँगरगांव पहुँचे ,जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

https://munaadi.com/commission-system-in-the-temple-of-education-when-the-matter-came-to-light-there-was-a-ruckus-the-department-was-involved-in-lying-the-news-but-the-truth-is-that-read-the-full-news-know/

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए गणेश राम भगत ने कहा कि उद्योगपति और जिला प्रशासन मिलकर जशपुर को बर्बाद करना चाह रहे हैं लेकिन हम अपने पुरखों की पहचान जल जंगल जमीन को नष्ट होने नही देंगे।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-news-17-lakhs-from-27-women-ran-away-from-the-village-with-the-family-with-16-thousand-rupees-what-is-the-whole-matter-read-full-news/#.YkBVfehcF6E.whatsapp

उन्होंने कहा उद्योगपति कई नेताओ को चाकलेट बांटते फिर रहे हैं और मुझे भी लेमनचूस देने का प्रयास कर रहे है उद्योगपति और उनके दलाल कान खोलकर सुन लें किसी मे इतनी ताकत नहीं है जो गणेश राम को खरीद सके ।उन्होंने कहा कि मैं गरीब किसान का बेटा हूँ और अच्छी तरह जानता हूँ कि गरीबों के लिए जल जंगल जमीन की कीमत क्या होती है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-special-building-built-for-women-in-this-police-station-sp-and-mla-inaugurated-sp-vijay-aggarwal-was-praised-read-full-news/#.YkBotHeRRbU.whatsapp

सभा को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि उद्योगपति और जिला प्रशासन शुरू से ही कानूनों का उलंघन करते हुए उद्योग लगाने का षड्यंत्र कर रहे हैं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कृषि भूमियों का डायवर्सन हुआ ही नही था तब किस कानून के अनुसार जिला प्रशासन से टाँगरगांव में स्टील प्लांट लगाने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया था ?उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने हेतु महिलाओं के द्वारा चलाये गए चिपको आंदोलन की तर्ज पर जंगल बचाने का आह्वान किया ।

सभा को श्रवण चौहान,तपेश्वर यादव,काशी राम ने भी सम्बोधित किया । सभा का संचालन मंच के प्रदेश संयोजक रोशन प्रताप सिंह ने किया ,इस अवसर पर टाँगरगांव, हतगड़ा सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News