27-March-2022


Breaking Jashpur लकड़ी से पीट पीटकर कर दिया लहलुहान , रायपुर जाते जाते घायल ने रास्ते मे दम तोड़ दिया, आरोपी पकड़ा गया



जशपुर मुनादी।। खवर जिले के सोन क्यारी चौकी से आ रही है।यहाँ एक व्यक्ति को लकड़ी से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।मृतक का नाम राम राजेश उर्फ चेठलु बताया जा रहा है जबकि आरोपी का नाम राजेन्द्र उर्फ लड़िया है।

जानकारी के मुताबिक23 -24 मार्च की दरम्यानी रात को राजेन्द्र और राजेश के बीच किन्ही बातों को लेकर विवाद हुआ ।विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक के उपर लकड़ी से हमला कर दिया।वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया लेकिन सीरियस होने के कारण उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया लेकिन अम्बिकापुर में से भी उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

रायपुर ले जाने के दौरान कटघोरा के पास घायल ने दम तोड़ दिया । बहरहाल पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News