27-March-2022


6 अप्रैल को चुनरी तो 9 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा, 2 वर्ष पश्चात फिर से राममय होगा शहर……पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। शिव सेना द्वारा विगत 25 वर्षों से रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की महा शोभायात्रा निकाली जा रही है। साथ ही विगत 5 वर्षो से नवरात्र की पंचमी पर बूढ़ी माई की मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली जाती है। कोरोना काल की वजह से 2 वर्षो से यह दोनों ही धार्मिक आयोजन नही हो पाये थे। यही वजह है कि सभी शिवसैनिकों के साथ ही सभी भक्तों में इस बार इन कार्यक्रमो को लेकर काफी उत्साह है।

इस विषय मे शिव सेना की आवश्यक बैठक रखी गई थी जिसमे आगामी 6 अप्रैल को पंचमी के दिन मनोकामना चुनरी यात्रा व 9 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।


शिव सेना की मनोकामना चुनरी यात्रा 6 अप्रैल दिन बुधवार को शाम 4 बजे शहीद चैक से प्रारंभ होगी और बूढ़ी माई मंदिर पंहुच कर माता को विशाल चुनरी अर्पण कर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जावेगी। इसी क्रम में 9 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 4 बजे इतवारी बाजार से भगवान राम की शोभायात्रा निकलेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस इतवारी बाजार में आ कर महाभण्डारे के साथ समाप्त होगी।

दोनों कार्यक्रमो को भव्य बनाने के लिए शिव सैनिकों ने तैयारी शुरू कर दी है। शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने सभी रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामील होने का निवेदन किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News