28-March-2022


Breaking jashpur जिले में सीएम के आगमन की तैयारी,अलर्ट हुआ प्रशासनिक अमला,जिला प्रशासन ने जारी किए......पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। मुख्यमंत्री का दौरा प्रत्येक जिले में शुरू होना प्रस्तावित क्या हुआ, प्रशासनिक अमला अपनी चीजो को दुरुस्त करता नजर आ रहा है। जिसकी शुरुआत जशपुर जिले में भी हो गयी है।

कलेक्टर जशपुर ने बकायदा इसके लिए रोस्टर तैयार कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि रोस्टर में अंकित अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, और तहसील कार्यालयों के निरक्षण कर प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिसकी एक झलक आज बग़ीचा में दिखी जिसमे डिप्टी कलेटर विजय प्रताप खेस बग़ीचा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते नजर आए।

इन सबसे यही लग रहा है कि मुख्यमंत्री जिलों के दौरे में रहेंगे, तो रात्रि विश्राम के साथ एक बेहतर फीड बैक की भी चिंता अमला कर रहा है, क्योंकि सीएम भूपेश को सब जानते हैं, कागजो पर नही फील्ड से फीड बैक उन्हें अच्छा नजर आना चाहिए, क्योंकि फील्ड से ही जनता जुड़ी होती है, जिनका माध्यम ये कार्यालय होते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News