रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ की सरकार ने विद्यार्थियों के हिट में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी कॉलेजों में सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट जारी कर यह बताया गया कि अब महाविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाएगी।
इस संबंध में महानदी भवन से जारी आदेश में बताया गया है कि कोविड काल के दौरान उतपन्न विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। कई महाविद्यालय के छात्र जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की मांग कर रहे थे।रायगढ़ के शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के छात्र तो इस मांग को लेकर भूख हड़ताल तक कर रहे थे। संभवतः इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि कोविड महामारी के कारण कॉलेज में देर से पढ़ाई शुरू हुई और देर से ही परीक्षाओं का आयोजन करना पड़ रहा है। महाविद्यालयीन परीक्षाओं में 50 से 60 दिन लगते हैं ऐसे में थोड़ी सी चूक गंभीर परिणाम दे सकता है। ऐसे में विश्वविद्यालयों से भी परीक्षाएं ऑनलाइन या ब्लेंडेड मोड़ में लेने का सुझाव दिया गया था इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

