29-March-2022


नेताजी का ऑडियो हो गया वायरल ,ये क्या बोल गए नेताजी ! रामनवमी के चंदे को लेकर जशपुर में विवाद , एनडीए के नेता के ऑडियो पर भारी आपत्ति, सफाई में बोले नेता जी ,कहा-समिति के अध्यक्ष



खबर जरा हटके है। आपको याद होगा जशपुर जिले के कुनकुरी का दशहरा ।यहाँ दशानन के वध को लेकर कितना बवाल हुआ था।भाजपा जहाँ 2 खेमे में बंटती हुई दिख रही थी वही सांसद और विधायक दोनो आमने सामने हो गए थे। विवाद का कारण भी आपको पता है अगर भुल गए होंगे तो हम आपको पुराना वाकया भी याद कराएंगे लेकिन इससे पहले आपको यह बतादें कि इस बार यहाँ फिर से एक नया विवाद खड़ा हो गया है । विवाद का कारण इस बार थोड़ा अलग है ।

कहा जा रहा है कि भाजया के अनुसांगिक संगठन आरपीआई(आठवले)के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता (नेता जी) का एक ऑडियो कुनकुरी में खूब जोर शोर से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में नेताजी और सनातन धर्म रामनवमी समिति के मनोनीत अध्यक्ष मुरारी गुप्ता के बीच हो रही बात चीत में नेताजी ने भगवान को पत्थर की पूजा बताकर चंदा देने से तो मना कर ही रहे हैं साथ ही अध्यक्ष को पूजा पाठ म
के लिए चंदा जमा करने के बजाय स्कूल और अस्पताल के लिए चन्दा जमा करने का सलाह दे रहे हैं।
नेताजी के इस सलाह से ज्यादा इस बयान पर बवाल हो रहा है कि उन्होंने हॉट टॉक के दौरान यह बोल दिया कि अगर कुनकुरी के नगर सेठो से पूजा पाठ के लिए 1 -2लाख भी नहीं निकलते तो उन्हें डूबकर मर जाना चाहिए ।उन्होंने मुरारी गुप्ता को समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए समिति के लोगो को भी काफी भला बुरा कह दिया।
नेता जी और समिति के अध्यक्ष के बीच हुई बात चीत का ऑडियो रविवार शाम से ही सोशल मीडिया में वायरल होना शुरू हो गया ।सनातन धर्म रामनवमी पूजा समिति के लोगो के बीच जब यह ऑडियो पहुँचा तो समिति के सारे लोग ऑडियो सुनकर गुस्से से लाल पीला होने लगे ।इस मसले को लेकर समिति की एक ही दिन में 2-2बैठके हो गयी और यह विचार किया गया कि विजय गुप्ता से से समिति का कोई भी सदस्य चंदा नही मांगेगा नही अन्य किसी आयोजनों में इनका कोई सहयोग लिया जाएगा।इस फैसले के बाद विजय गुप्ता को समिति के लोगो ने सनातन धर्म के नाम से बने व्हस्तसप ग्रुप से तो बाहर कर ही दिया गया साथ ही साथ कुनकुरी के अन्य व्हाट्सएप्प ग्रुपों से भी उंन्हे दफा कर दिया गया।

इस मामले को लेकर समिति के लोग अभी भी चुप नहीं है वे आगे की भी रणनीति बना रहे है ।समिति के लोग इस बात पर नाराज हैं कि जिस राम नवमी की पूजा को सफल करने के लिए पूरी समिति एड़ी चोटी एक करके काम करने में लगी है उस पूजा को नेताजी के द्वारा पत्थर की पूजा बता कर पूजा को अपमानित किया गया ।

इस पूरे मामले में नेता जी ने क्या सफाई दी इसे बताने से पहले आपको यह बता दें कि आरपीआई अध्यक्ष विजय गुप्ता बीते 2 वर्षो से लगातार सामाजिक आयोजनों में सहयोग के तौर पर मोटी राशि दिये जाने के नाम से मशहूर हैं। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के अलावे इनके द्वारा जरूररतमन्दों को भी आये दिन दान दक्षिणा और आर्थिक सहयोग दिए जाते रहे हैं लेकिन रामनवमी का चंदा मांगे जाने पर उन्होंने जो बात कह दी और जो उनके द्वारा कही बात का ऑडियो सामने आ रहा है उससे पूरा माहौल नेताजी के खिलाफ बन गया है ।

हांलाकि इस मामले में जब हमारी बात आर पीआई अध्यक्ष विजय गुप्ता से हुई तो उन्होंने कुछ और बाते बताई ।उन्होंने कहा कि उन्हें सनातन धर्म राम नवमी पूजा समिति के मनोनीत अध्यक्ष मुरारी गुप्ता से दिक्कत है क्योंकि मुरारी गुप्ता के द्वारा उनके घर के निजी आयोजन के दौरान विवाद हो गया था और उन्होंने इसी गुस्से में उंन्हे भला बुरा कह दिया । विजय गुप्ता ने कहा कि न तो कोई उंन्हे भगवान की पूजा के लिए बाध्य कर सकता है न ही चंदा देने के लिए । इनका कहना है कि वह सभी आयोजनों में चंदा देते आ रहे हैं और इस आयोजन में भी वह चंदा जरूर देते लेकिन गलत व्यक्ति को अध्यक्ष बनाये जाने से उनको आपत्ति है इसलिए उन्होंने ऐसा कहा जो ऑडियो में सुना जा रहा है।

इधर इस मामले में सनातन धर्म रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष मुरारी गुप्ता से जब हमने सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने विजय गुप्ता के उपर चंदा के लिए कोई दबाव बनाया न ही उंन्हे पूजा में शामिल होने पर उनके द्वारा जोर दिया गया।बड़ी विनम्रता के साथ उनसे सहयोग मांगा गया लेकिन सहयोग करने के बजाय उन्होंने समिति के लोगों को ,नगर के गणमान्य लोगों को भला बुरा कहना शुरू कर दिया बल्कि भगवान को भी वो पत्थर बताने में लग गए। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है और चंदा समिति के तरफ से माँगा गया था ।इसमें व्यक्तिगत रंजिश की कोई गुंजाइश नहीं होती ।व्यक्तिगत रंजिश को व्यक्तिगत तौर पर हल करना चाहिए न कि पूरे समिति और नगर के लोगों पर गुस्सा निकाला जाए ।

बहरहाल इस मामले में आगे क्या होता है यह फिलहाल नहीं पता लेकिन यह मसला सामाजिक और राजनीतिक तौर पर जोरो से तूल पकड़ने लगा है ।

यह बताना जरूरी है कि सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दशहरा में रावण बध समारोह का मुख्य अतिथि कुनकुरी विधायक यू डी मिंज को बना दिया गया था ।इस बात को लेकर भी भारी विवाद हुआ था और वो विवाद भी इन्हीं नेताजी के कारण हुआ था । बताया जा रहा है कि नेता जी उस वक़्त रावण बध समारोह का मुख्य अतिथि बनना चाहते थे लेकिन यहाँ की परंपरा के मुताबिक अबतक रावण बध स्थानीय विधायक के द्वारा ही किया जाता रहा है इसलिए उस वक़्त नेताजी के प्रस्ताव को समिति ने ठुकरा दिया था और अंततः विधायक को ही रावण बध समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया।हांलाकि इस बात पर भाजपा के भीतर भी दो फाड़ की नौबत आ गयी थी और इस मामले में सांसद भी समिति के निर्णय के खिलाफ में खड़ा होकर विधायक को जनेऊ पहनने का सलाह दे दिया था








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News