29-March-2022


सरकारी शादी के भीड़ में घुस गया ऐसा जोड़ा ! मंडप में मच गया हड़कम्प, जिला प्रशासन भी आया हरकत में ,हो सकती है एफाईएआर ,पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला



दंतेवाड़ा मुनादी।। 27 मार्च को बस्तर में आयोजित शासकीय कन्या विवाह योजना का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल सरकारी विवाह के आयोजन को भव्य बनाने के लिए बुलाई गई वर कन्याओं की भीड़ के बीच एक शादीशुदा जोड़ा भी शामिल हो गया था ।खाश बात ये है कि दोनो शासकीय कर्मचारी भी है ।

जानकारी के मूताबिक आयोजन दंतेवाड़ा के डोबरा ग्राउंड में हो रहा था और जिला प्रशासन इस आयोजन का आयोजक था । यहां लगभग साढ़े 300 जोडो की शादी होनी थी ।आयोजन बड़ा था इसलिए इसे सफल बनाने में महिला बाल विकास के अलावे पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ था ।इसी बीच यहां के एक स्थानीय पत्रकार को खबर मिल गई कि इन जोड़ो में एक जोड़ा ऐसा भी है जो शादी शुदा है और दोनो सरकारी कर्मचारी है ।दूल्हे का नाम कृष्णा कुंजाम है जो वन विभाग में कार्यरत है जबकि दुल्हन संजना कुंजाम स्वास्थ कर्मचारी है ।

स्थानीय पत्रकार ने जब दोनो से शादी शुदा होने के बावजूद शादी के मंडप में बैठने का कारण पूछा तो दोनो सवालों से बचते देखे गए ।आखिर में उन्होंने जवाब दिया कि पहले उनका विवाह आदिवासी रीति रिवाज से हुआ था आज वे हिन्दू रीति रिवाज से दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चहिये ।

खबर है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है । प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस मामले के सामने आने के बाद दोनो को विवाह योजना से वंचित कर दिया गया है ।

बहरहाल ,माना जा रहा है कि प्रशासन इस मामले में आगे भी कार्रवाई कर सकता है ।जांच पूरी होने के बाद इस मामले में एफाईएआर भी दर्ज हो सकती है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News