29-March-2022


एकलब्य के शिक्षक को मिला स्वर्ण पदक , महामहिम राज्यपाल ने दिया पदक , इस बात के लिए मिला सम्मान, पढिये पूरी खबर



सन्ना(एजाज खान):- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के शिक्षक सुभाष चौरसिया ने हिंदी स्नातकोत्तर परीक्षा में 80 प्रतिशत् अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल कर जशपुर और एकलव्य विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सुभाष चौरसिया को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।


सुभाष चौरसिया की इस उपलब्धि से विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों, स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है।यह बात सच साबित होता है कि प्रतिभा किसी अच्छे समय का इंतजार नहीं करती है बल्कि व्यक्ति के मन में लगन हो तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। सुभाष चौरसिया मूलतः गणित विषय के व्याख्याता हैं वे इस पद पर 2011से कार्यरत हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम(गणित) शत प्रतिशत आने पर कई बार जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।


हिंदी साहित्य में विशेष रुचि होने के कारण उन्होनें संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा द्वारा आयोजित हिंदी साहित्य की स्नातकोत्तर परीक्षा- 2015 में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया । उल्लेखनीय है कि मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे सुभाष श्री किशोरी चौरसिया व माता सुज्यंती चौरसिया के सुपुत्र हैं। जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी हैं। उन्होंने बुनियादी प्राथमिक शाला से प्राम्भिक शिक्षा तथा शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से उच्च माध्यमिक शिक्षा और एन.ई.एस. महाविद्यालय जशपुर से ही स्नातक (बी.एस.सी.-गणित) वर्ष-2001में पूरे महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। गणित विषय में विशेष रुचि होने से एम.एस.सी.(गणित) की शिक्षा के लिए शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में दाखिला लिया और वर्ष-2003 में मेहनत के बल पर 83.83% अंक अर्जित कर उत्तीर्ण रहे।


आज विद्यालय में उनकी सफलता के लिए विशेष 'सम्मान-कार्यक्रम' आयोजित किया गया। जिसमें संस्था की ओर से प्राचार्या श्रीमती अंजना तिर्की ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनको बधाई दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज हमारे ही शिक्षक सभी छात्राओं के लिए जीता-जागता उदाहरण हैं कि परिश्रम व लगन से व्यक्ति हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News