जशपुर मुनादी ।। खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है। यहाँ की पुलिस ने एक आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले एक दम्पत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामला बगीचा थाने के सरडीह गाँव का है ।
जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय अरिति पैंकरा ने अपने ही घर के गोहार घर मे फाँसी लगा ली । बगीचा पुलिस ने जब आत्महत्या के कारणों को तलाशना शुरू किया तो पता चला कि मृतिका आत्महत्या के दुष्प्रेरण का शिकार होकर आत्महत्या की है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतिका और आरोपी इन्द्रो के बीच प्रेम सम्बन्ध को लेकर इन्द्रो की पत्नी आरोपिया सुनीता के बीच झगड़ा हुआ था । झगड़ा का कारण मृतिका और इन्द्रो के बीच फोन पर बात चीत करना बताया गया। यह भी बताया जाता है कि मृतिका और इन्द्रो के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध था। इस बीच इन्द्रो की शादी हो गयी, और इन्द्रो की पत्नी से बच्चा भी है। शादी के बाद भी उसने प्रेम संबंध मृतिका से बनाये रखा।
जिस बात का पता इन्द्रो की पत्नी को चलने के बाद, इन्द्रो की पत्नि इन्द्रो और उसके घरवालों के द्वारा मृतका को अपने घर बुलाकर खूब भला बुरा लोगो के सामने कहा, इस तरह सबके सामने जलील किये जाने के बाद मृतिका घर जब वापस आयी तो खाना भी बिना खाये सो गयी, और सुबह मृतिका ने घर के गोहार में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना को लेकर कुछ सुराग गांव वालों के माध्यम से थाना प्रभारी एस आर भगत को मिली, तो गांव विवेचकों की टीम के साथ गांव पहुंचे, और मामले की एक-एक तह खुल गया। बहरहाल आरोपी दंपति को पुलिस ने 306 (34) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

