30-March-2022


नव निर्वाचित विप्र फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा का परशुराम मंदिर में हुआ भव्य स्वागत, समाज में हर्ष का माहौल



रायगढ़ मुनादी।।विप्र समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संपूर्ण जिले में और समाज में हर्ष का माहौल है, इसी के उपलक्ष्य में स्थानीय परशुराम मंदिर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विप्र समाज के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग शामिल रहे।

कार्यक्रम में अपने अतिथिय उद्बोधन में रामचंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर बड़ों के आशीर्वाद की बात कही। उस दौरान रामचंद्र ने सभी समाज को लेकर चलने की बात कही। वहीं प्रारंभ में ढोल बजाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा का आगमन स्वागत हुआ, तत्पश्चात भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना शर्मा के द्वारा की गई। स्वागत समारोह में आए सभी विप्र समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया, आने वाले समय में रामनवमी और परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने की सहमति हुई।


आने वाले समय में मीटिंग करके आगे रणनीति के लिए चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन विजय शर्मा मार्बल ने किया। इस दौरान विप्र समाज के सदस्यों की भारी भीड़ मौजूद रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News