30-March-2022


Breaking Jashpur रात में अपना पिक अप लेकर करने आया था ये काम , लेकिन पड़ गया पूलिस के पाले में और फिर ….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। ट्रेक्टर से कैजविल चुराने वाले एक चोर को तुमला पूलिस ने चिकनी पानी से गिरफ्तार किया है ।आरोपी का नाम भरत दास निवासी चिकनी पानी बताया जा रहा है।

जानकारी के मूताबिक आरोपी रात को अपने निजी पिकअप से गनझिया डीह से लगे महुआ डीह गाँव आया और घर के सामने खड़े ट्रैक्टरों में लगे कैजविल को बारी बारी से निकलता गया इस तरह आरोपी ने 4 ट्रैक्टर के कैजविल चोरी कर लिए ।सुबह जब ट्रैक्टर मालिको ने देखा कि उनके ट्रैक्टर से कैजविल गायब है तो उन्होंने तुमला पूलिस को इसकी सूचना दी ।

पूलिस ने जब छान बीन शुरू की तो पता चला कि चिकनी पानी का रहने वाला भरत दास द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।ख़ास बात यह है कि आरोपी अपना पिक अप लेकर चोरी करने आया था। तुमला पूलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News