30-March-2022


Breaking News पलक झपकते ही गायब कर देता था बाईक , जब पुलिस की पकड़ में आया तो पता चला इतने सारे बाईक छिपा रखा है , पढिये पूरी खबर



सूरजपुर मुनादी।। जिले के बसदेई चौकी की पुलिस ने एक शातीर चोर से चोरी किए गए 3 मोटर सायकल व 1 स्कूटी वाहन कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत का जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।


29 मार्च को ग्राम जूर निवासी प्रेमसाय सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 मार्च को बंधन सिंह इसके पास आया और बसदेई में रहने वाले मामा के पास पहुंचाने की बात बोला तब यह अपने एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीएम 2422 में बंधन को बैठाकर बसदेई जाने लगा रास्ते में बसदेई चौक में नास्ता करने रूके, मोटर सायकल में चाबी लगा हुआ था इसी दौरान बंधन सिंह मोटर सायकल को प्रार्थी के बिना सहमति के लेकर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

https://munaadi.com/what-was-the-news-of-the-minister-printed-the-minister-and-the-ministers-supporters-fell-behind-the-journalistthe-journalist-is-getting-such-threats-unitedly-the-journalist-reached-the-pol/


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच मुखबीर से प्राप्त सूचना पर ग्राम लांची में घेराबंदी कर आरोपी बंधन सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल को बसदेई चौक से लेकर भागना और उसे अपने घर में छुपाकर रखना बताया।

https://munaadi.com/breaking-news-now-the-police-is-looking-for-this-principal-those-giving-information-will-get-5-thousand-cash-is-absconding-in-a-serious-case-read-the-full-news-know-why-the-police-release/

बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने 2 मोटर सायकल व 1 स्कूटी चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि 14 मार्च को टेंगनी थाना पटना जिला कोरिया से 1 नग हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, 22-25 दिन पहले ग्राम गणेशपुर चौक थाना रामानुजनगर से 1 नग हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल एवं ग्राम पिउरी थाना रामानुजनगर से 1 नग स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।

https://munaadi.com/dozens-of-people-broke-down-at-the-house-made-of-breaking-jashpur-and-on-seeing-the-house-they-made-serious-allegations-against-the-police-and-mla-the-people-of-the-house-said-the-police-w/

बसदेई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 नग मोटर सायकल व 1 नग स्कूटी कुल कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये का बरामद कर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी बंधन सिंह पिता चन्द्रभान सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लांची, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अभ्यस्त अपराधी है, जो धारा 302 भादवि के मामले में गिरफ्तार हुआ था और इसके विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई थी जो विगत 7-8 माह पहले जमानत पर छूटा है इसके अलावा आरोपी के विरूद्व जिला कोरिया में 2 वाहन चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध है जिनमें भी चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-came-to-do-this-work-with-his-pick-up-in-the-night-but-it-fell-in-the-polices-court-and-then-read-full-news/


इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, राहुल गुप्ता, सुरेश साहू, महेन्द्र प्रताप सिंह, निलेश जायसवाल, अमित सिंह व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News