30-March-2022


अर्जुन सिंह ठाकुर बने आप के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष, दिलीप को ब्लाॅक की कमान, ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में…….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। कल खरसिया में आम आदमी पार्टी का ब्लॉक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सह.संगठन मंत्री एवं रायगढ़ जिला प्रभारी सिरिल धृतलहरे रहें। उनकी अध्यक्षता में अर्जुन सिंह ठाकुर को सर्वसहमति से खरसिया विधानसभा अध्यक्ष चुना गयाए जबकि दिलीप द्विवेदी को खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष जी जिम्मेदारी दी गयी।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अब रायगढ़ क्षेत्र में सक्रिय हो गयी है। अभी हाल में ही छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी गोपाल राय एवं नए छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा की उपस्थिति में रायपुर में पंजाब जीत का जश्न मनाने विशाल विजय जुलूस निकाला गया था। जहाँ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिया गया है कि अपने . अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाए और युद्ध स्तर से सदस्यता अभियान चलाए।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-came-to-do-this-work-with-his-pick-up-in-the-night-but-it-fell-in-the-polices-court-and-then-read-full-news/

रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा का ब्लॉक सम्मेलन बैठक कल खरसिया के पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जहाँ रायगढ़ प्रभारी सिरिल धृतलहरे के अध्यक्षता में अर्जुन सिंह ठाकुर को खरसिया विधानसभा का अध्यक्ष चुना गयाए साथ ही देव प्रसाद यादवए राजेंद्र राठिया और गौतम सिंह ठाकुर को विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गयी।

https://munaadi.com/breaking-news-used-to-make-the-bike-disappear-in-the-blink-of-an-eye-when-the-police-came-in-its-custody-it-came-to-know-that-so-many-bikes-are-hidden-read-the-full-news/

दिलीप द्विवेदी को खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्षए राजकुमार पटेल को चपले ब्लॉक अध्यक्षए टिकेश्वर राठिया को बरगढ़ खोला का अध्यक्ष चुना गया है। सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रभारी सिरिल धृतलहरे ने सख्त निर्देश दे दिए हैं कि सभी ब्लॉक पदाधिकारियों का गठन 8 तारीख तक पूरा करना है। साथ ही साथ सदस्यता अभियान भी चलाना है। इस खरसिया ब्लॉक सम्मेलन में मुख्य रूप से खरसिया सोशल मीडिया प्रभारी हरीश पटेलए मोण् नौशाद अंसारीए कार्तिक पटेलए साजू खान सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित हुये।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News