रायगढ़ मुनादी।। जिले के धरमजयगढ़ के भाजपा पार्षद के खिलाफ एक युवती के साथ सुष्कर्म किये जाने के आरोप और थाने में लिखित शिकायत के बाद पार्षद के खिलाफ थाने में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है। इज़के बाद पार्षद के भाई ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर जाकर उसके साथ बदसलूकी की जिसकी रिपोर्ट पर उनलोगों के खिलाफ भी थाने में मामला दर्ज किया गया है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता व स्थानीय डॉक्टर भी इज़के चपेट में आ गए।
बताया जाता है कि जैसे ही भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी हुई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सब के पीछे कांग्रेस नेता व स्थानीय डॉक्टर खुर्शीद खान का हाथ है । इज़के बाद भाजपा के लोगों ने भी कांग्रेस नेता के खिलाफ एक युवती को लाकर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस का कहना है कि पीडिताके कथनानुसार सभी पर आरोप पंजीबद्ध किये गए हैं।
पार्षद विजय यादव पर आरोप है कि कुछ दिन पहले विजय यादव ने उसे एक जगह बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन भाजपा कार्यजरताओं का कहना है कि इज़के पीछे डॉ खुर्शीद का षड्यंत्र है। हालांकि विजय यादव और खुर्शीद खान के बीच बहुत पहले से विवाद भी है । लेकिन विजय यादव पर FIR दर्ज होने के बाद तत्काल बाद खुर्शीद खान के विरुद्ध भी एक लड़की ने आकर ठीक वैसी ही शिकायत कर दी।
बहरहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिले में भाजपा के नेताओं पर लागतार लग रहे ऐसे आरोप से पार्टी सकते में आ गयी है। कुछ दिन पहले ही भजपा के रायगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष ने ऐसे ही आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया लेक8न उसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के बाद एक अन्य युवती ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी छेड़छाड़ की शिकायत की है।जिला मुख्यालय का मामला ठंढा भी नहीं हुआ और धरमजयगढ़ में भाजपा पार्षद के खिलाफ FIR हो गई।

