30-March-2022


मुनादी डॉट कॉम की खबर का हुआ असर , शिक्षा विभाग बीआरसी से लेगा एक एक पैसे का हिसाब ,डीईओ ने जारी किया नोटिस ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। बीते दिनों पत्थल गाँव बीआरसी को लेकर मुनादी डॉट कॉम में प्रकाशित ख़बर का असर यह हुआ है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच बैठा दी है । जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त संकुल प्राचार्य और संमुल समन्वयक को नोटिस जारी कर कहा है कि 31 मार्च को सुबह 11बजे पत्थल गाँव के कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में कैज़हबूक,स्टॉक पंजी,वाउचर,और पीएमेफेस के द्वारा जेनरेटेड पीपीए की कॉपी के साथ उपस्थित होवें।

डीईओ द्वारा जारी नोटिस में बीते26मार्च को प्रकाशित खबरों का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि बीआरसी विभाग द्वारा सामान की सप्लाई होने से पहले ही कर्मचारियों को भुगतान का फरमान एवं कर्मचारियों को विशेष फर्म के द्वारा सामान खरीदी के लिए दबाव बनाने जाने की खबर की जांच के लिए एक जाँच दल गठित की गई है ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-now-a-case-of-rape-has-been-registered-against-the-bjp-councilor-after-the-accuseds-brother-complained-that-misbehavior-a-case-was-made-on-him-too-but-congress/#.YkSrTlT9hRg.whatsapp

आपको बता दें कि प्राथमिक शाला,माध्यमिक शाला और हाई स्कूल के लिए शासन के द्वारा राशियां भेजी गई है।उन राशियों से स्कूल के जरूरी सामान खरीदने के निर्देश दिए गए है ।शासन द्वारा जारी की गई राशि स्कूल के प्रधान पाठक और प्राचार्य के खाते में डाले गए है।नियम के मुताबिक इन राशियों को खर्च करने का अधिकार प्रधान पाठक और प्राचार्य को है।लेकिन इन राशियों की बंदरबांट अभी से ही शुरू हो गयी है। इन राशियों से सामान खरीदने के लिए प्रधानपाठकों के उपर दबाव बनाए जाने की खबरें आनी शुरू हो गईं है ।

इस लिंक को क्लिक कीजिए ,जनिये पूरा मामला

https://munaadi.com/commission-system-in-the-temple-of-education-when-the-matter-came-to-light-there-was-a-ruckus-the-department-was-involved-in-lying-the-news-but-the-truth-is-that-read-the-full-news-know/








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News