31-March-2022


Munaadi Big Breaking- बलात्कार का आरोपी कथावाचक नाई के दुकान से गिरफ्तार, बाल दाढ़ी मुंडवाकर फरार होने की फिराक में था, पुलिस ने दी दबिश और …………. पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। एक संत कथावाचक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कथावाचक महंत सीताराम दास सिंगरौली के एक नाई के दुकान से पकड़ाया जहां वह अपनी बाल और दाढ़ी कटवाकर फरार होने की फिराक में था।

कथावाचक महंत सीताराम दास पर आरोप है कि रीवा राज निवास में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी राजीव पाठक और TI यूपी सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बाबा को धर दबोचा है।

पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी बाल और दाढ़ी बनवाकर भेष बदलने के फिराक में था। डीएसपी राजीव पाठक ने सिंगरौली बस स्टैंड के पास नाई की दुकान में रामदास महाराज के देखने पहुंचे और वहीं पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा यूपी के बहराइच का रहने वाला है और वह रीवा में कथा करने आया था।

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा में महंत सीताराम दास के ऊपर एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि कथावाचक महंत ने शासकीय भवन सर्किट हाउस में बुलाकर किशोरी को झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले उसे शराब पिलाई गई और बाद में जबरदस्ती करते हुए कथावाचक महंत सीताराम दास ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी कथावाचक सीताराम फरार था जिसे पुलिस ने अब सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News