31-March-2022


Big breaking jashpur बने बनाये घर को नेस्तनाबूद करने के मामले में आया नया मोड़,पूलिस के अधिकारी सुबह से ही मौके पर…बड़ी कार्रवाई के संकेत ..विधायक विनय भगत नाम सामने आने पर …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। सन्ना थान्तर्गत ग्राम भादू में 28 मार्च को बने बनाये घर को भीड़ के द्वारा निस्तनाबूद किये जाने के मामले में बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि गुरुबार को सुबह सुबह पूलिस अधिकारियो की टीम ग्राम भादू पहुँच गई है और इस मामले में पीड़ित परिवार के लोगो के बयान लिए जा रहे हैं ।


जानकारी के मूताबिक एसडीओपी बगीचा और सन्ना थाना प्रभारी सुबह सुबह ही ग्राम भादू के लिए रवाना हो गए थे और सुबह से ही बयान लेने की कार्रवाई जारी है।


बताया जा रहा है कि बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज घर तोड़ने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी भी हो सकती है ।इस मामले में 30 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किए गए थे ।अपराध दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार के मुखिया रामजन ने एसपी जशपुर को लिखित में आवेदन देकर आरोपियो के विरुद्ध करवाई की मांग की थी ।एसपी विजय अग्रवाल ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपियो के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ।इसी क्रम में आज सुबह से ही कार्रवाई जारी है और माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले में बड़ी करवाई हो सकती है।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-the-narrator-accused-of-rape-was-arrested-from-the-barber-shop-was-trying-to-escape-after-shaving-his-hair-the-police-gave-the-raid-and-re/#.YkVD0boG_Ts.whatsapp

यह बताना जरूरी है पीड़ित परिवार ने घर तोड़ने के पीछे जशपुर विधायक विनय भगत का हाथ बताया था ।इनका आरोप है कि विधायक के सह पर ही उनके घर को तोड़ दिया गया इसलिए पूलिस आरोपियो को बचाने में लगी है। इस आरोप को लेकर विधायक विनय भगत की ओर से हांलाकि कोई सफाई अबतक नहीं आया है लेकिन जशपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरज चौरसिया का कहना है कि विधायक विनय भगत को तथ्यहीन मुद्दों में नाम घसीटने के लिए भाजपा के द्वारा झूठी स्क्रिप्ट तैयार की गई और इस मामले में उनके नाम को बेवजह घसीटा जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि विनय भगत का काम सिर्फ जोड़ना है और वह लोगो को जोड़ने में लगे है और हर समाज के लोग ऊनसे जुड़ रहे हैं यही बात भाजपा के लोगो को हजम नहीं हो रही है ।उन्होंने कहा कि कानून को हाथ मे लेकर किसी का घर धराशायी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना पूलिस का काम है ओर पूलिस इस मामले में ततपरता से कार्रवाई कर भी रही है।कानून हाथ मे लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन राजनीतिक लाभ लेने के लिए किसी के नाम को बेवजह बदनाम करना राजनीति का घिनौना रूप है।

इस लिंक पर क्लिक करिये और जानिए क्या है पूरा मामला...

https://munaadi.com/dozens-of-people-broke-down-at-the-house-made-of-breaking-jashpur-and-on-seeing-the-house-they-made-serious-allegations-against-the-police-and-mla-the-people-of-the-house-said-the-police-w/








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News