जशपुर मुनादी।। खबर जिले के वन परिक्षेत्र कुनकुरी से आ रही है । यहाँ के चराईमारा गाँव मे एक दंतैल हाथी ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पटक पटक कर मार डाला।
घटना बुधवार शाम की है ।बताया जा रहा है कि मृतक भूलेश्वर सिंह शाम को किसी के घर से वापस अपने घर लौट रहा था तभी वह दंतैल हाथी की चपेट में आ गया। हाथी को देखकर वह हाथी से बचने भागने की कोशिश करने लगा लेकिन विशालकाय हाथी के आगे 62 वर्षीय बुजुर्ग भला क्या कर पाता ।वह आखिरकार हाथी की जद में आ गया और हाथी उसे सूंड से पटक पटक कर मार डाला।
बताया जा रहा है कि मृतक की जान बचने की उम्मीद में उसे कुनकुरी अस्पताल भी लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर वन अमला मृतक के घर पहुंच गया है ।मुआवजे की कार्रवाई जारी है।

