31-March-2022


Big breaking :महुआ बीनने गए एक ही परिवार के 3 लोगो की नृसंश हत्या, पत्थरो से कुचलकर मार डाला, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर ,पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। बड़ी खबर रायगढ़ जिले के कापू थाना क्ष्रेत्र से आ रही है।थाना क्षेत्र कापू के धवईडाँड़ में एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या कर दी गई है। एडिशनल एसपी रायगढ़ ने हत्या की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ है।पत्थरो से मारकर हत्या की गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक में एक 65 वर्षीय महिला ,एक बच्ची और एक पुरुष है।तीनो महुआ बीनने के लिए एक झोपड़ी में रह रहे थे ।इसी बीच रात को अज्ञात तत्वो ने तीनो को पत्थर से कुचलकर मार डाला ।

घटना की सूचना पाकर धरमजयगढ़ एसडीओपी और कापू थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है।घटना की तहकीकात अभी जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News